एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में BJP विधायक के आवास में लूटपाट करने के आरोप में राजस्थान से तीन लोग गिरफ्तार, एक अब भी फरार

Gujarat Crime News: पुलिस ने बताया कि, राजस्थान के डुंगरपुर से तीन लोगों को 15 सितंबर की रात को वांकाटिम्बा गांव स्थित विधायक बरंडा के आवास में जबरन घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

BJP MLA PC Baranda Loot Case: गुजरात में बीजेपी के विधायक पी सी बरंडा के अरावली जिला स्थित आवास में लूटपाट करने के आरोप में रविवार को राजस्थान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि अरावली की सीमा के पास राजस्थान के डुंगरपुर से तीन लोगों को 15 सितंबर की रात को वांकाटिम्बा गांव स्थित बरंडा के आवास में जबरन घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के समय विधायक आवास में नहीं थे. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने विधायक की पत्नी को कथित रूप से बंधक बनाकर 16.3 लाख रुपए कीमत की वस्तुएं चुरा लीं.

एक अभी भी फरार
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी विधायक के आवास में घरेलू सहायक था और उसने पहले भी 50,000 रुपए चुराए थे. उन्होंने बताया कि लूटपाट की योजना राजस्थान में एक अन्य आरोपी के घर में बैठकर बनाई गई थी और वह फिलहाल फरार है. उन्होंने बताया कि घरेलू सहायक ने 15 सितंबर की रात को विधायक के आवास में बरंडा की पत्नी के अकेले होने की तीन अन्य आरोपियों को जानकारी दी थी. बरंडा ने बीजेपी के टिकट पर अनुसूचित जनजाति(आरक्षित) भिलोडा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक के रूप में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी.

केस दर्ज
अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में शामलाजी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 450 (घर में अतिक्रमण), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 394 (लूटपाट), 397 (डकैती के दौरान गंभीर चोट पहुंचाना) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को उसी समय पकड़ लिया गया था, जब वे पंडवाला गांव के पास राज्य की सीमा से गुजरात आने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद घरेलू सहायक को भी पकड़ लिया गया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 7.70 लाख रुपये मूल्य का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली है.

ये भी पढ़ें: Navratri 2023: गुजरात में ‘लव जिहादियों’ को गरबा पंडालों में नहीं दें एंट्री, VHP की सरकार से मांग, लगाए ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ahmedabad News: अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
निवेश के लिए देश का नंबर-1 राज्य बना गुजरात, नीति आयोग की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget