एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: विधानसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Gujarat Assembly Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले से आप और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आप और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए हैं.  

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आप और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार दाहोद, नर्मदा, छोटा उदयपुर और वडोदरा जिलों से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय आदिवासी पार्टी (बीटीपी) के 600 से अधिक कार्यकर्ता मंगलवार को गांधीनगर में गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गए. इसमें कांग्रेस के 400 से अधिक कार्यकर्ता और आप और बीटीपी के कुछ कार्यकर्ता शामिल थे. इसमें झालोद नगर पालिका के आठ पार्षद भी थे.

आप और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल

अन्य लोगों में डाला वसैया, खुमान मानसिंह डामोर, पारसिंह डामोर और स्वतंत्र पार्षद भावेश कटारा, सुखराम मिलवाड़, जाकिर कनुगा और शंकर कटारा शामिल हैं. डिंडोर और वसैया उन कांग्रेस पार्षदों में से थे जिन्होंने अगस्त 2020 में झालोद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी के पक्ष में मतदान किया था. बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "पार्टी ने मजबूत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है.

इसके अतिरिक्त, दाहोद तालुका कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ-साथ युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव निकुंज मेदा और दाहोद जिले के कांग्रेस उपाध्यक्ष मितेश यादव बीजेपी में शामिल हो गए. कांग्रेस के पूर्व विधायक वीरजी मुनिया के बेटे वलसिंह मुनिया, सांजेली सरपंच मावजी रावत, सिंगवाड़ तालुका कांग्रेस सदस्य दीपक परमार और गरबाड़ा से वीना भूरिया भी बीजेपी में शामिल हो गए.

Gujarat News: गुजरात में जनजातीय नेता का बड़ा आरोप, कहा- 'आसानी से मिल रही शराब, शराबबंदी लागू करो या हटाओ'

ये नेता भी बीजेपी में हुए शामिल

आप नेता धवलसिंह भूरिया के साथ-साथ दाहोद के बीटीपी अध्यक्ष अजय कटारा नेता नीलेश बामनिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. कांग्रेस की नगर इकाई के नजीमुद्दीन गंगरदीवाला भी बीजेपी में शामिल हो गए. एक अन्य नेता सबूर सुल्तान तड़वी भी बीजेपी में शामिल हो गए. छोटा उदयपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश शाह अपने भाई और छोटा उदयपुर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेश शाह के साथ बीजेपी में शामिल हो गए.

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल राठवा जो एपीएमसी के निदेशक भी हैं बीजेपी में शामिल हो गए. वडोदरा से एमएस विश्वविद्यालय के पूर्व सीनेट सदस्य और व्यापारी बिपिन पटेल, हितेंद्र गोहिल, संदीप भगत, वसीम मलिक (किया के सरपंच), इंद्रवदन भगत और कंदारी से सुधा पटेल बीजेपी में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-

Vikash Yatra: सीएम भूपेंद्र पटेल ने की "वंदे गुजरात विकास यात्रा" की शुरुआत, ‘विकास रथ’ को दिखाई हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget