एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव के लिए अब तक कितने प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र? यहां जानें आंकड़ें

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 1,362 प्रत्याशियों ने और 95 उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरा है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा की 89 सीटों पर पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 1,362 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पहले चरण के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है उनमें गुजरात के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घटलोडिया सीट और आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसूदान गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले की खंभोलिया सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं.

सोमवार थी नामांकन की आखिरी तारीख
चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव के वास्ते पांच नवंबर से नामांकन पत्र लेना शुरू कर दिया था. नामांकन की आखिरी तारीख सोमवार थी. राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा की 89 सीटों पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान होगा. राज्य मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी किये गये ब्योरे के अनुसार सौराष्ट्र-कच्छ तथा दक्षिण गुजरात में कच्छ, सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गिरि सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, बोटाड, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं.

इसके अलावा, 95 उम्मीदवारों ने पांच दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए भी नामांकन पत्र भरा है. ये नामांकन पत्र गुजरात के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद, खेड़ा, पंचमहल, मेहसाणा, दाहोद और वड़ोदरा जिलों में विभिन्न सीटों के लिए भरे गये हैं. दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है.

पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होनी है तथा दूसरे चरण के लिए 18 नवंबर को उनकी जांच की जाएगी. पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 17 नवंबर है जबकि दूसरे चरण के लिए नाम वापस लेने की तारीख 21 नवंबर है. मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में केजरीवाल का 'OTP' फार्मूला? ओबीसी, आदिवासी और पाटीदार वोटरों को साधने के लिए बनाया ये प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget