एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: क्या बीजेपी की जीत का फॉर्मूला हैं पन्ना प्रमुख? गुजरात में कितना काम करेगा ये 'P' फैक्टर

Gujarat Election: गुजरात में पन्ना प्रमुख बीजेपी की ताकत है. बीजेपी कई चुनावों में पन्ना प्रमुख की मदद से चुनाव जीतती आ रही है. पीएम मोदी ने भी पन्ना समिति की तारीफ की है.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में ढाई दशक से ज्यादा वक्त से बीजेपी की सरकार है. बड़ा सवाल ये है कि गुजरात में बीजेपी के पास ऐसा कौन सा 'विनिंग फॉर्मूला' है जिसको अपना कर बीजेपी कई सालों से सत्ता में बनी हुई है. इसका जवाब है बीजेपी की 82 लाख 'आर्मी'. सौ फीसद समर्पित पन्ना प्रमुखों की ऐसी फौज जो पार्टी को जीत दिलाने के लिए रात-दिन एक कर देते हैं. करीब तीन हफ्ते बाद गुजरात के चार करोड़ 80 लाख वोटर ये तय करेंगे की गुजरत का सीएम कौन होगा.

पीएम मोदी ने की है तारीफ
गुजरात में पीएम मोदी का घर है. गुजरात में पन्ना प्रमुख कई सालों से बीजेपी को एक मुश्त वोट दिलाते रहे हैं. पीएम मोदी ने अपने एक बयान में कहा था कि, 'कुछ लोग पन्ना प्रमुख का मजाक उड़ाते रहते हैं. लेकिन पन्ना प्रमुख की ताकत क्या होती है वो इस चुनाव में पता चल गया. पीएम मोदी ने पन्ना प्रमुख के कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया. पीएम मोदी ने कहा, 'इन कार्यकर्ताओं को, उनकी मेहनत को, उनकी प्रतिबद्धता को एक बार ह्रदय से बहुत-बहुत अभिनन्दन करता हूं.'

कौन होता है पन्ना प्रमुख?
गुजरात में बीजेपी का ये बूथ मैनेजमेंट कैसे काम करता है. ये जान लीजिये. आम तौर पर वोटर लिस्ट के एक पन्ने में 30 वोटरों के नाम होते हैं. पन्ना प्रमुख के जिम्मे वोटर लिस्ट में दर्ज सभी वोटरों से संपर्क करने और उन्हें पार्टी के लिए वोटिंग करने के लिए मनाने की जिम्मेदारी होती है. गुजरात में कुल 82 लाख पन्ना प्रमुख हैं और गुजरात में चार करोड़ 80 लाख वोटर्स हैं. इसका अर्थ है कि बीजेपी गुजरात में हर वोटरों तक पहुंचती है. गुजरात बीजेपी नेता यग्नेश दवे ने कहा, 'गुजरात में पन्ना समिति ज्यादातर परिवारों को कवर कर लेती है.'

पन्ना प्रमुख पर क्या है जिम्मेदारी?
गुजरात में पन्ना प्रमुख के हर समिति को ये जिम्मेदारी दी गई है कि हर परिवार से कम से कम तीन वोटरों को बीजेपी के पक्ष में वोटिंग के लिए तैयार करें. वोटर का मन बनाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाए. चुनाव में जीत दिलाने वाले पन्ना प्रमुख को बीजेपी उनकी अहमियत का अहसास भी कराती रहती है. बीजेपी पन्ना प्रमुख के हर मेंबर का डाटा रखती है. समिति के हर मेंबर को एक पहचान पत्र दिया जाता है. जन्मदिन और सालगिरह पर पार्टी की तरफ से शुभकामनाएं दी जाती है. समिति के सदस्यों के व्यक्तिगत कार्यक्रमों में बड़े नेता शामिल होते हैं. इनका सम्मलेन भी आयोजित किया जाता है. सम्मलेन में पीएम मोदी और बड़े नेता हिस्सा लेते हैं.

पन्ना प्रमुख को लेकर केजरीवाल बोले
गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पन्ना प्रमुखों को लेकर कहा, 'इनके कहते हैं पन्ना प्रमुख होते हैं. सारे पन्ना प्रभारी तोड़ लो इनके. उनको बोलो पैसे उनसे लेना काम आम आदमी पार्टी का करना. कुछ लोगों को मैंने कहते सुना की उन्हें तनखाह मिलती है.' अब आठ दिसंबर को जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे तो किस पार्टी को जीत मिलेगी और किसे हार का सामना करना पड़ेगा ये तब पता चलेगा.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: दभोई विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है ये दिलचस्प रिकॉर्ड, क्या बीजेपी लगा पायेगी जीत की हैट्रिक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
Manjalpur Result: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'
मांजलपुर उपचुनाव: BJP के सतीश पटेल जीते, 'पार्टी का गढ़ रही सीट'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget