एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में एक साथ वोट डालने पहुंचे बीजेपी उपाध्यक्ष और परिवार के 60 सदस्य, दिया ये संदेश

Gujarat Election 2022 Voting: गुजरात में सभी लोग हैरान रह गए जब एक ही परिवार के 60 लोग वोट डालने पहुंचे. चुनाव के लिए सभी का ड्रेस कोड एक जैसा था.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में अमरेली जिला बीजेपी उपाध्यक्ष और उनके संयुक्त परिवार के 60 सदस्य वोट डालने के लिए जुलूस के रूप में मतदान केंद्र पहुंचे. बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंसुरिया ने मीडिया को बताया, हमारे परिवार में 60 सदस्य हैं और हमने सोचा कि अलग-अलग जाने के बजाय, हम एक साथ जाएंगे. हमने जाने के लिए एक ड्रेस कोड भी तय किया, जो राज्य के बाकी हिस्सों और मतदाताओं को एक संदेश पहुंचाएगा.

क्या बोलीं निमिशाबेन?
उनकी भतीजी निमिशाबेन ने कहा कि वह वडोदरा में पढ़ती थीं, लेकिन मतदान के लिए वह अमरेली के सावरकुंडला शहर आईं. वह पहली बार मतदान करेंगी और उनके तीन चचेरे भाई भी हैं. मतदान प्रक्रिया को लेकर सभी उत्साहित दिखे. उसने कहा, हमारे परिवार के सदस्य मतदान के साथ जश्न मनाना चाहते थे और इसलिए एक बैंड किराए पर लिया गया और परिवार ने घर से मतदान केंद्र तक मार्च किया.

ऐसे बनाई योजना
पंसुरिया के संयुक्त परिवार के मुखिया बुजुर्ग माता-पिता हैं और उनके भाई व परिवार के अन्य सदस्य सूरत, वडोदरा व अन्य जगहों पर रहते हैं, लेकिन सभी बुधवार को सावरकुंडला में एकत्रित हुए और सामूहिक मतदान के लिए यह योजना बनाई. इस सीट पर कांग्रेस के मौजूदा विधायक प्रताप दुधात के खिलाफ बीजेपी के उम्मीदवार महेश काशवाला चुनाव लड़ रहे हैं.

नवसारी बीजेपी उम्मीदवार का आरोप
गुजरात में पहले चरण के लिए वोटिंग जारी है. वोटिंग का समय खत्म होने में अब बस कुछ ही मिनट बचे हैं. गुजरात में वोटिंग के लिए आखिरी समय पांच बजे तक का दिया गया है. चुनाव के बीच बीजेपी प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने बड़ा आरोप लगाया है. नवसारी से बीजेपी उम्मीदवार ने अज्ञात लोगों पर हमला करने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है. नवसारी के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इस मामले में जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: अहमदाबाद में पीएम मोदी करेंगे 30 KM लंबा मेगा रोड शो, 13 सीटों से गुजरेगा 'काफिला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget