एक्सप्लोरर

Gujarat News: आज गुजरात दौरे पर आएंगे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, इन बड़ी घोषणाओं का करेंगे एलान

Kutch News: दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर आएंगे. यह उनका चौथा गुजरात दौरा है. इससे पहले वह 10 अगस्त को भी गुजरात दौरे पर आए थे.

Arvind Kejriwal in Gujarat: गुजरात में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का गुजरात दौरा तेज होता जा रहा है. केजरीवाल आज (मंगलवार) एक दिन की यात्रा पर गुजरात आएंगे और कच्छ जिले के भुज में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे. पार्टी के एक नेता ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी है. आप नेता अरविंद केजरीवाल की एक महीने में गुजरात की यह चौथी यात्रा है. राज्य में इस वर्ष के अंत में चुनाव होना है. आप की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरथिया ने एक वीडियो संदेश में कहा, "केजरीवाल मंगलवार को गुजरात आएंगे. वह भुज में संवाददाता सम्मेलन करेंगे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. भुज में वह राज्य के लोगों के लिए कुछ अहम घोषणाएं करेंगे. वह पार्टी नेताओं के साथ चुनाव के संबंध में बैठक भी करेंगे."

10 अगस्त को गुजरात दौरे पर आए थे केजरीवाल
दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम ने अपनी कमर कस ली है. सीएम अरविंद केजरीवाल फिर से आज गुजरात दौरे पर आ रहे हैं. केजरीवाल ने एक अगस्त को गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में एक विशाल सभा को संबोधित किया था और राजकोट के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. इसके अलावा 10 अगस्त को भी केजरीवाल गुजरात दौरे पर आए थे. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने महिलाओं ले लिए बड़ी घोषणा की थी. सीएम केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा.

Bilkis Bano Case: बिल्कीस बानो मामले में उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने रिहा किया

3 हजार बेरोजगारी भत्ता देने की कही थी बात
बता दें कि 10 अगस्त को सीएम अरविंद केजरीवाल ने युवाओं और व्यापारियों से कहा था कि रोजगार नहीं मिलने तक युवाओं को 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने के साथ ही 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का भी वादा किया. इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि हम रेड बंद करेंगे और व्यापारियों को खुलेआम व्यापार करने की छूट देंगे.

Gujarat DA Hike: गुजरात में सरकारी कर्मचारियों के DA में तीन फीसदी की बढ़ोतरी, CM भूपेंद्र पटेल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget