एक्सप्लोरर

Gujarat: इस मामले में बरी हुए कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी, संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने दी राहत

Jignesh Mevani: कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवानी के खिलाफ 2016 और 2017 में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन करने को लेकर केस दर्ज किया था. वह एक-एक कर दोनों ही मामलों में बरी हो गए हैं.

Ahmedabad News: अहमदाबाद की एक मेट्रोपोलियन अदालत (Metropolitan Court) ने मंगलवार (16 जनवरी) को कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) और 30 अन्य लोगों को राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में एक ट्रेन को बाधित करने के मामले में बरी कर दिया है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालियन मजिस्ट्रेट पीएन गोस्वामी  (PN Goswami) की अदालत ने मेवाणी और अन्य को संदेह का लाभ देते हुए 2017 के इस मामले में बरी कर दिया. 

2017 में 'रेल रोको' प्रदर्शन बुलाई गई थी जिसके तहत कालूपुर रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को 20 मिनट तक रोका गया था. इसी मामले में अहमदाबाद की पुलिस ने जिग्नेश मेवाणी और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया था. ये रेल रोको राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बुलाई गई थी. मेवाणी और बाकी अन्य लोगों के खिलाफ गैरकानूनी रूप से भीड़ जुटाने, दंगा करने, सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा पहुंचाने और आपराधिक साजिश रचने से जुड़ी आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस किया गया था. इन आरोपियों में 13 महिलाएं भी शामिल थीं.

2016 के एक मामले में भी बरी हो चुके हैं मेवाणी
सभी 31 आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनिय़म की धारा 153 के तहत भी केस दर्ज किया गया था. यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालने संबंधी अपराध पर यह धारा लगाई जाती है. मेवाणी वडगाम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और एनजीओ राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक भी हैं. दरअसल, एक सत्र अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी करने से इनकार कर दिया था. बता दें कि 2016 में जिग्नेश मेवाणी और छह अन्य लोगों पर इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस की अनुमति के बिना प्रदर्शन करने का आरोप लगा था. उस वक्त उन्हें हिरासत में लिया गया था. उनके खिलाफ पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने और दंगा करने के भी आरोप लगे थे. हालांकि पिछले साल नवंबर में इस मामले में भी मेवाणी समेत सभी सात लोगों को बरी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Gujarat: कबाड़ी से खरीदते थे बोतल, उसमें सस्ती व्हिस्की के साथ मिलाते थे 'चाय का पानी,' फिर इम्पोर्टेड बोलकर बेच देते थे शराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget