एक्सप्लोरर

ATM Cash Theft: राजकोट में ATM कैश चोरी के आरोपी ने की खुदकुशी, परिजनों ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप

राजकोट में सिक्योर वैल्यू एजेंसी के एक कर्मचारी ने घर पर खुदकुशी कर ली. परिजनों ने पिटाई और पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को एटीएम से कैश चोरी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था.

ATM Cash Theft in Rajkot: राजकोट शहर में सिक्योर वैल्यू एजेंसी के एक कर्मचारी ने घर पर खुदकुशी कर ली. एटीएम से नकदी चोरी मामले में कर्मचारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. पूछताछ के कुछ दिनों बाद कर्मचारी ने घर पर जान दे दी. सिक्योर वैल्यू एजेंसी को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश भरने का ठेका मिला हुआ है. पिछले हफ्ते, जयपुरी गोस्वामी और दो अन्य स्टाफ सदस्यों ने एटीएम में 25 लाख रुपये कैश भरे थे. 15 सितंबर को एटीएम से 17 लाख रुपये चोरी होने का पता चला. बैंक के मुख्य प्रबंधक पिंटू मीसा ने घटना की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर तफ्तीश शुरू की.

एटीएम कैश चोरी के आरोपी ने की खुदकुशी

तफ्तीश के दौरान फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति कोड नंबर से एटीएम खोलकर नकदी चुराते हुए नजर आया. एटीएम का कोड नंबर सिर्फ जयपुरी गोस्वामी और दो अन्य कर्मचारियों मयूरसिंह जाला और मयूर बगड़ा के पास था. इसलिए पुलिस ने पूछताछ के लिए जयपुरी गोस्वामी को बुलाया. जयपुरी की मां रीनाबेन गोस्वामी ने बेटे की खुदकुशी के पीछे पुलिस की पिटाई और प्रताड़ना को को जिम्मेदार ठहराया. मां ने बताया कि बेटा पुलिस की प्रताड़ना को सहन नहीं कर सका और खुदकुशी कर ली.

Gujarat: गुजरात पहुंचे सीएम केजरीवाल का बड़ा दांव, कहा- सरकार बनने पर लागू करेंगे पुरानी पेंशन योजना

परिजनों ने लगाया पुलिस प्रताड़ना का आरोप

उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिस ने जयपुरी को पीटा और प्रताड़ित किया. महिला ने बताया कि पति जयपुरी के साथ थाने गए थे. उन्होंने कहा कि पुलिस को बताया गया था कि जयपुरी की सिर्फ एक किडनी है और हाल ही में सर्जरी हुई है. आरोप है कि मां के बताने पर बी पुलिस ने बेटे को प्रताड़ित किया. रीनाबेन ने 16 सितंबर को जसदान थाने में मौजूद सभी पुलिसवालों  के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस निरीक्षक पी ए जाला ने प्रताड़ना के आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने बताया जयपुरी के पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट है कि आरोपी को यातना नहीं दी गई है. 

Gujarat चुनाव के लिए AAP ने खोले पत्ते, राघव चड्ढा ने बताई वहां की सबसे बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget