एक्सप्लोरर

Gujarat: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, पिलर का स्ट्रक्चर गिरा, दो की मौत

Ahmedabad Mumbai Bullet Train Project: हादसा माही नदी के पास चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की साइट पर हुआ. एक पिलर को खड़ा करना का काम जारी था. तभी ये ढह गया.

अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के दौरान हादसा हो गया. एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल ढह गया. कॉन्क्रीट के भारी मलबे में मजदूर फंस गए. दो मजदूर के शव बरामद किए गए. हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू शुरू किया गया. यह हादसा माही नदी के पास चल रहे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में हुआ. घटना का वीडियो भी सामने आया है. 

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने एक बयान में कहा कि माही नदी पर मंगलवार (5 नवंबर) की शाम तीन मजदूर कॉन्क्रीट ब्लॉक के बीच फंस गए. एक मजदूर को बचा लिया गया है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया.

अब तक 12 पुलों का निर्माण

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारे के लिए गुजरात में कुल 20 नदी पुल में से 12 का निर्माण पूरा हो गया चुका है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन गलियारा कुल 508 किलोमीटर लंबा है. एनएचएसआरसीएल ने कहा कि गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर 120 मीटर लंबा पुल हाल में पूरा हुआ. इसके साथ ही 12 पुल का निर्माण पूरा हो गया है. 

गुजरात में 352 किलोमीटर का प्रोजेक्ट

बुलेट ट्रेन परियोजना में गुजरात का 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र का 156 किलोमीटर हिस्सा शामिल है. इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भड़ूच, वडोदरा, आणंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती जैसे कुल 12 स्टेशन की योजना है.

तीन घंटे में पूरा होगा मुंबई-अहमदाबाद का सफर

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद अहमदाबाद और मुंबई के बीच की दूरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी. अभी इस सफर में छह से आठ घंटे का समय लगता है. नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल 29 अक्टूबर 2024 को पूरा हो गया है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के वापी और सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशनों (दक्षिण गुजरात में) के बीच नौ पुल हैं. खरेरा, अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है. ये गुजरात और महाराष्ट्र के बॉर्डर इलाके में वांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है. यह नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 45 किलो मीटर और बिलिमोरा स्टेशन से 6 किलो मीटर की दूरी पर है.

'गुजरात AAP के दफ्तर में हुई चोरी, दस्तावेज...', इसुदान गढ़वी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए खुशखबरी, बड़ी जीत हासिल
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
गुजरात में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी की बढ़ीं मुश्किलें, गांधीनगर में FIR दर्ज
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
अहमदाबाद: नवरात्रि से पहले IV विटामिन ड्रिप का क्रेज, हजारों खर्च कर रहे युवा
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 20 से अधिक घायल

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget