एक्सप्लोरर

मुरादाबादः कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी, फाइनेंस कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

मुरादाबाद में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या कर ली. उसने दो सुसाइड नोट छोड़े हैं.

मुरादाबाद। एक ओर कृषि कानूनों को लेकर देश का किसान सड़क पर उतरा है. किसान को लगता है कि इससे उसकी आजादी छिन जाएगी और वह और कर्ज में डूब जाएगा. वहीं, दूसरी ओर मौजूदा सिस्टम से कर्ज में डूबे किसानों का आत्महत्या करने का सिलसिला नहीं रुक रहा है. ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद में सामने आया है.

यहां कर्ज में डूबे किसान किरन पाल ने ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. किरन पाल ने मरने से पहले पुलिस और परिवार के नाम दो सुसाइड नोट भी लिखे हैं. जिसमें उसने अपनी मौत के लिए एक निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों को ज़िम्मेदार बताया है. मृतक किसान निजी फाइनेंस कम्पनी में काम करता था. 4 महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था. जिसके बाद कर्ज लेकर उसने अपना इलाज कराया था लेकिन फाइनेंस कम्पनी ने न तो उसका वेतन दिया और न ही उसके इलाज का खर्च दिया. पैसे मांगने पर किसान को फाइनेंस कम्पनी के दो अधिकारी जेल भिजवाने की धमकी देते थे. जिस से तनाव में आकर किसान ने आत्महत्या कर ली.

दो साल पहले हो चुकी है पत्नी की मौत दरअसल, मुरादाबाद के बिलारी थाना इलाके के आलापुर गांव के निवासी किसान की पत्नी की दो साल पहले ही मौत हो चुकी है. वह अपने तीन बच्चों को लेकर अपनी मां के साथ रहता था. घर में किरन पाल ही एक मात्र कमाने वाला था. उसके पास 8 बीघा जमीन है जो कि उसने बंटाई पर दे रखी थी. किरन खुद मार्ग दर्शक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था. हालांकि, एक्सीडेंट होने के कारण अपने इलाज के लिए उसने कर्ज लिया. कंपनी ने न तो उसके इलाज का पैसा दिया और न ही उसका वेतन दिया. जिससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इसी तनाव के चलते किसान ने आत्महत्या कर ली.

दो अलग-अलग सुसाइड नोट किसान ने मौत को गले लगाने से पहले परिवार और पुलिस के लिए दो अलग-अलग सुसाइड नोट लिखे हैं. जिसमें उसने पुलिस को पूरी बात बताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं अपने परिवार और बच्चों को बड़ा ही दर्द भरा मार्मिक सुसाइड नोट लिखा है, जिससे किसान की मानसिक स्थिति का पता चलता है. अब पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः

लखीमपुर खीरीः तेंदुए ने फिर ली किशोर की जान, 15 दिन में दूसरी वारदात मेरठः पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा युवक, आने से मना किया तो खुद को लगा ली आग 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
Basti News: पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
बस्ती में पुल पर सियासत, जनता बेहाल, 10 हजार लोगों की जिंदगी दांव पर
Moradabad News: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद
मुरादाबाद: हाथ पकड़कर नदी में कूदे थे प्रेमी युगल, चार दिन बाद किशोरी का शव बरामद

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget