एक्सप्लोरर

सर्दियों में दिल्ली की सांस बचाने के लिए आएगा विंटर एक्शन प्लान, सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे अहम एलान

Pollution In Delhi:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 सितंबर को शीतकालीन कार्य योजना (विंटर एक्शन प्लान) की घोषणा करेंगे.

Delhi Pollution Update:दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह सर्दियों के महीनों में प्रदूषण से निपटने के लिए एक व्यापक योजना को लागू करने की दिशा में अपने प्रयासों को तेज करके वायु प्रदूषण पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 सितंबर को शीतकालीन कार्य योजना (विंटर एक्शन प्लान) की घोषणा करेंगे.

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ''हम संबंधित विभागों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में शीतकालीन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एक शीतकालीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं.''

14 सितंबर को दिल्ली सचिवालय में सभी 28 विभागों की शीतकालीन कार्य योजना को लेकर संयुक्त बैठक हुई और अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. सभी निर्माण एजेंसियों को धूल प्रदूषण से संबंधित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किये गए हैं.

बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, विकास विभाग, दिल्ली छावनी बोर्ड, सीपीडब्ल्यूडी, डीडीए, दिल्ली पुलिस, डीटीसी, राजस्व विभाग, डीएसआईआईडीसी, शिक्षा विभाग, डीएमआरसी, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग, एनएचएआई, दिल्ली जल बोर्ड, डीयूएसआईबी और एनडीएमसी के अधिकारी शामिल हुए. 

सभी विभागों को विंटर एक्शन प्लान के तहत विस्तृत कार्ययोजना 25 सितंबर तक पर्यावरण विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए. गोपाल राय ने कहा, "उस बैठक में सभी विभागों को शीतकालीन कार्य योजना में शामिल करने का एक अनूठा लक्ष्य दिया गया था."

सभी सरकारी विभाग एकजुट होकर कार्य करेंगे- राय
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 सितंबर को दिल्लीवासियों के सामने यह विंटर एक्शन प्लान पेश करेंगे. आगामी सर्दियों में प्रदूषण की वृद्धि को रोकने के लिए विंटर एक्शन प्लान के कार्यान्वयन में सभी सरकारी विभाग एकजुट होकर कार्य करेंगे.

राय ने कहा कि पिछले साल, हमने प्रदूषण पर पकड़ बनाए रखने के लिए दिल्ली में निर्माण व्यवसाय से जुड़ी सभी एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया. मैं आज उनसे धूल प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील कर रहा हूं.

कानून का उल्लंघन करने वाली सभी एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 29 सितंबर को अरविंद केजरीवाल के विंटर एक्शन प्लान की घोषणा के बाद हम इसे जमीन पर लागू करना शुरू कर देंगे. प्रदूषण कम करने के लिए 13 हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग कार्य योजना बनाई जाएगी. इस बार प्रदूषण कम करने के लिए हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget