एक्सप्लोरर

Satyendar Jain Health: ऑक्सीजन सपोर्ट पर अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन को मिलेगी जमानत? आज वैकेशन बेंच करेगी सुनवाई

Satyendar Jain News: दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन की तबीयत स्थिर है. शाम चार बजे एलएनजेपी अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा. 

Delhi News: मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी और दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) कल से लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में आक्सीजन सपोर्ट पर हैं. गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत को लेकर ताजा अपडेट यह है कि वो आईसीयू में हैं. उनकी तबीयत स्थिर है. शाम चार बजे एलएनजेपी अस्पताल की ओर से उनकी तबीयत को लेकर हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा. 

दूसरी तरफ सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. सत्येंद्र जैन के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने उनकी खराब तबीयत का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई की मांग की थी. शीर्ष अदालत के जज अनिरुद्ध बोस और जस्टिस संजय करोल की वेकेशन बेंच ने 22 मई को कहा था कि वह याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी. 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर इस बाबत जवाब मांगा था. बता दें कि सत्येंद्र जैन 31 मई 2022 से ईडी की हिरासत में हैं. 6 अप्रैल 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत देने की अपील की थी. 

इससे पहले गुरुवार की सुबह आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे. उन्हें तत्काल पश्चिमी दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. हालत में सुधार न होने पर दोपहर 12 बजे के बाद LNJP में शिफ्ट किया गया था. एलएनजेपी में उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. 

ये है पूरा मामला

ईडी ने 24 अगस्त 2017 को CBI की तरफ से दर्ज की गई FIR के आधार पर जैन के खिलाफ मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी. सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 तक कई लोगों के नाम पर चल संपत्तियां खरीदी थीं. इसके लिए पैसा कहां से आया इसका संतोषजनक हिसाब और जवाब वो अभी तक नहीं दे पाए हैं. उनके साथ पूनम जैन, अजित प्रसाद जैन, सनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें: New Parliament Building: 'केजरीवाल का समर्थन मतलब अंबेडकर-नेहरू के फैसले का विरोध', कांग्रेस ने AAP से पूछ डाले ये सवाल



मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget