एक्सप्लोरर

Delhi MCD News: मारपीट और हंगामे के बीच फिर से होंगे नगर निगम के चुनाव? BJP ने की ये मांग

Delhi Municipal Corporation: दिल्ली बीजेपी (BJP) प्रवक्ता का कहना है कि एमसीडी (MCD) में जब बराबर की विपक्ष संख्या के साथ सदन चलाने की बात आई तो आप (AAP) नेता सहमति बनाकर सदन को चलाने में विफल रहे. 

MCD Standing Committee Election Controversy: शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी ( Delhi MCD Standing Committee Election) के सदस्यों के चुनाव के दौरान परिणाम घोषित होने से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षदों ने फिर से बवाल काटा और निगम की मर्यादा को तार-तार किया. इसका नतीजा यह निकला कि दोनों ही सियासी दलों के बीच हंगामा, मारपीट, जूते-चप्पल चलने, नारेबाजी सहित जानलेवा हमले के बाद अब बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम को भंग करने और नए सिरे से चुनाव (MCD Election) कराने की मांग की है. 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर (Delhi BJP Spokesperson Praveen Shankar kapoor) ने एमसीडी को लेकर लगातार जारी बवाल के बीच कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निरंकुश पूर्ण बहुमत से विधानसभा चलाने की आदत है. विधानसभा में वह मनमाने ढंग से जब चाहें विपक्ष के थोड़े से विधायकों को बाहर निकाल अपनी मनमानी करते हैं. वहीं एमसीडी में जब बराबर की विपक्ष संख्या के साथ सदन चलाने की बात आई तो वह पहले ही दिन सदन में सहमति बनाने मे असफल रहे. यही वजह है कि शुक्रवार को फिर सदन में हिंसा का तांडव हुआ. उन्होंने कहा है कि वर्तमान हालात में मुझे लगता है दिल्ली नगर निगम भंग हो और फिर से चुनाव हो. 

अपनी हरकत से बाज आने को तैयार नहीं AAP

उन्होंने आप नेताओं द्वारा दिल्ली बीजेपी नेता श्याम जाजू पर झूठे ओर तथ्य विहिन आरोप लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा करना आप नेताओं को भारी पड़ा है. इसके बावजूद आप नेता बाज आने को तैयार नहीं हैं. इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह, विधायक सौरभ भारद्वाज और विधायक दुर्गेश पाठक को सख्त फटकार लगाई है. साथ ही आप नेताओं को श्याम जाजू के खिलाफ सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों को हटाने के निर्देश दिए हैं. 

बता दें​ कि शैली ओबेरॉय ने पुलिस से की सुरक्षा की मांग शुक्रवार को एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव के दौरान आप और बीजेपी पार्षदों के बीच मारपीट के बाद मेयर शैली ओबेरॉय जहां बीजेपी पार्षदों के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गईं तो बीजेपी पार्षद शरद कपूर ने मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उसे रद्द करने की मांग की है. 

यह भी पढ़ें:  Delhi News Live: एमसीडी की मर्यादा तार-तार, आप-बीजेपी पार्षदों ने सदन में मारपीट के बाद एक-दूसरे पर इस बात की चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget