एक्सप्लोरर

पंजाब से संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल? खुद दिया बड़ा बयान

आम आदमी पार्टी (आप) के संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से उप-चुनाव में जीत दर्ज की है. ऐसे में सवाल है कि अब संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा कौन जाएगा? इस बीच अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है.

Arvind Kejriwal On Rajya Sabha: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वो राज्यसभा नहीं जाएंगे. उन्होंने सोमवार (23 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा, ''राज्यसभा से कौन जाएगा? उसपर फैसला आप की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) तय करेगी, लेकिन मैं नहीं जा रहा हूं. आपने कई बार मुझे भेज दिया है.''

दरअसल, विपक्षी दलों का दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया केजरीवाल संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा जाएंगे. राज्यसभा सदस्य अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम में हुए विधानसभा उप-चुनाव में जीत दर्ज की है. सोमवार (23 जून) को नतीजों की घोषणा हुई. 

किसे मिले कितने वोट?

अरोड़ा को 35179 वोट मिले. वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु रहे. पूर्व मंत्री आशु को 24542 वोट मिले. वहीं बीजेपी के जीवन गुप्ता को 20323 वोट मिले. 2022 के विधानसभा चुनाव में आप के गुरप्रीत गोगी ने लुधियाना पश्चिम सीट से जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई. इससे पहले 2012 और 2017 के चुनाव में आशु ने जीत दर्ज की थी. 2022 में गोगी ने आशु को हराया था.

आम आदमी पार्टी ने उप-चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया था. तभी से उनकी जगह राज्यसभा कौन जाएगा? इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है.

संजीव अरोड़ा राज्यसभा से इस्तीफा देंगे

विधानसभा उप-चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि अगर अरोड़ा जीतते हैं तो उन्हें भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. ऐसे में अब जीत के बाद साफ है कि संजीव अरोड़ा राज्यसभा से इस्तीफा देंगे.

फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार के बाद अरविंद केजरीवाल को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी कि वो पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं. हालांकि अब उन्होंने खुद ही इसे खारिज कर दिया है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget