एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की क्यों हुई गिरफ्तारी? यहां पढ़िए पूरी इनसाइड स्टोरी

Manish Sisodia Arrested: सीबीआई का दावा है कि रविवार को पूछताछ के दौरान डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ना सिर्फ जानकारी छिपा रहे थे, बल्कि जांच टीम को बरगलाने की कोशिश भी कर रहे थे.

Why Manish Sisodia Arrested: दिल्ली शराब घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई (CBI) ने 8 घंटे तक पूछताछ करने के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद से आप और बीजेपी के बीच सियासी विवाद भी चरम पर पहुंच गया है. दरअसल, ​रविवार को सीबीआई ने डिप्टी सीएम से पूछताछ के आठ घंटे के दौरान कई सवाल पूछे. सवालों का सही जवाब नहीं देने की वजह से जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार (Manish Sisodia Arrested) कर लिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मनीष सिसोदिया पर दिल्ली शराब घोटाले का सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया है. दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने अपने एक बयान में कहा कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा सीबीआई ने ये भी कहा कि, "सिसोदिया को 19 फरवरी 2023 को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया था. उन्होंने अपनी व्यस्तता का हवाला देकर एक सप्ताह का समय मांगा था. उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए 26 फरवरी को जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था. 26 फरवरी को उनसे फिर वही सवाल फिर से दोहराए गए जिनका जवाब उन्होंने 17 अक्टूबर 22 को पूछताछ के दौरान नहीं दिए थे. 

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने एक बार फिर से सवालों के जवाब टालने की कोशिश की. वह ना सिर्फ जानकारी छिपा रहे थे, बल्कि जांच टीम को बरगलाने की कोशिश भी कर रहे थे. सीबीआई का दावा है कि इस मामले की जांच के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे उनकी इसमें संलिप्तता साबित होती है. 

ये है शराब कांड की इनसाइड स्टोरी 

दरअसल, आबकारी विभाग के एक आईएएस अधिकारी ने जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान शराब कांड में मनीष सिसोदिया नाम लिया था. आईएएस अधिकारी ने पूछताछ में जांच एजेंसी को जानकारी दी थी कि मनीष सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनाई थी, जिससे सरकार को नुकसान और कारोबारियों को लाभ पहुंचे. इससे दिल्ली सरकार के खजाने को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. इसके बाद सिसोदिया और आईएएस अधिकारी को आमने-सामने बैठाकर भी सीबीआई ने पूछताछ की थी. इस दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम कथित तौर पर कई सवालों से बचते नजर आए. इसके बाद जांच में सहयोग न करने के चलते सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया. 

यह भी पढ़ें:   Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया को बेचारा बनाने में जुटी AAP, BJP का तंज- 'तब कहां थे जब 1+1 स्कीम लाकर सबको किया परेशान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget