एक्सप्लोरर

Delhi में वाल्मीकि समाज के लोगों ने पीएम मोदी का क्यों जताया आभार, जानें पूरी डिटेल

Delhi Politics: बीजेपी नेताओं ने दावा किया है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या ही नहीं, देश-विदेशों में भी आम जनता 500 साल बाद अपने घर लौट रहे प्रभु राम का जबरदस्त स्वागत करेगी. 

Delhi News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट धाम रखने और राम मंदिर बनाने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार जताया है. ​रोहिणी में वाल्मीकि समाज द्वारा  रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए. इस दौरान भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाजपा के  प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. 

इसलिए रखा वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट का नाम

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. जहां राम का दरबार हो वहां महर्षि वाल्मीकि को कैसे भुलाया जा सकता है. यही वजह है कि अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट रखा गया है. वहीं दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में राम राज्य लाने की पहल जारी है, जो सहराहनीय है. दिल्ली  वाल्मीकि समाज का हर परिवार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या में रामलला को पूरी प्राण प्रतिष्ठा द्वारा स्थापित करने और पूरी अयोध्या समेत देश को रामधुन में रंगने के लिए धन्यवाद कर रहा है. 

22 जनवरी को देश-दुनिया में मनेगी दीपावली

22 जनवरी 2024 को अयोध्या ही नहीं देश और विदेशों में भी आम जनता 500 साल बाद अपने घर लौट रहे प्रभु राम का जबरदस्त स्वागत करेगी. इस दिन हर घर में दीये जलाए जाएंगे. इस बार 22 जनवरी को ेदीपावली से भी ज्यादा भव्य दीपावली मनाई जाएगी. 

सभी को साधने की कोशिश 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में सभी सीटों पर तीसरी बात जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल्ली बीजेपी ने सभी वर्गों के लोगों को साधने की कवायद भी शुरू कर दी है. बीजेपी नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि वाल्मीकि समाज के हितों को पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा ख्याल रखा गया है. पार्टी आगे भी वाल्मीकि समाज का तेजी से विकास के लिए अपना योगदान जारी रखेगी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में स्टंटबाजी बनी जानलेवा, वीडियो बनाते वक्त युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
दिल्ली में स्टंटबाजी बनी जानलेवा, वीडियो बनाते वक्त युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
Delhi News: लोधी कॉलोनी में बिजली ढांचे का होगा बड़ा अपग्रेड, 9.45 करोड़ की परियोजना से मिलेगी राहत
दिल्ली: लोधी कॉलोनी में बिजली ढांचे का होगा बड़ा अपग्रेड, 9.45 करोड़ की परियोजना से मिलेगी राहत
दिल्ली के जामिया नगर में अवैध LPG का खेल बेनकाब, 62 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के जामिया नगर में अवैध LPG का खेल बेनकाब, 62 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गुनाह की कमाई से खरीदी संपत्ति पर नहीं मिलेगी राहत, हो सकती है जब्त, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Haryana Politics: हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
हरियाणा में इस फैसले ने बचा ली कांग्रेस की लाज, बड़ी मुश्किल से जीत पाए एक राज्यसभा सीट
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget