एक्सप्लोरर

Wedding Season: दिल्ली में शुरू हुआ शादियों का सीजन, जानें किस-किस दिन है खास मुहूर्त

Wedding Season: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 जनवरी से 6 मार्च तक शादी के बड़े मुहूर्त (Auspicious Date and Time ) के दिन आतिशबाजी और जाम का दौर इस बार भी देखने को मिल सकता है.

Delhi News: दिल्ली में मंगवार यानी 16 जनवरी से शादियों के सीजन की शुरूआत हो गई है. शादियों का सीजन इस बार 6 मार्च तक जारी रहेगा. बीते साल 15 दिसंबर से तारा डूबने के बाद से शादी के लिए कोई भी शुभ महूर्त नहीं था, लेकिन 16 जनवरी से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो चुकी है. 16 जनवरी से 6 मार्च के बीच मे पड़ने वाले शुभ मुहूर्त में 22 जनवरी और 29 फरवरी के दिन शादी का खास मुहूर्त है. यही वजह है कि इस दिन हजारों की संख्या में शादियां होगी 

16 जनवरी से 6 मार्च तक साया 

इस सीजन के बाद अब नवंबर महीने में ही शादियों के बड़े मुहूर्त हैं, इसलिए 16 जनवरी से 6 मार्च तक शादी के बड़े मुहूर्त के दिन राजधानी दिल्ली में आतिशबाजी और जाम का दौर देखने को मिल सकता है. शादी समारोह के लिए दिल्ली के बैंक्वेट हॉल, गार्डन आदि में जमकर बुकिंग हुई है. 

रोक बावजूद जमकर होगी आतिशबाजी

शादी समारोहों के लिए आतिशबाजियों की भी तैयारियां शुरू हो गई है. दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमिटी की तरफ से पटाखों की ब्रिकी, स्टोरेज, जलाने आदि पर लगी रोक एक जनवरी 2024 से खत्म हो गई है. ऐसे में अब शादी समारोह के लिए बाजारों में खुल कर पटाखों की बिक्री हो रही है. हालांकि ग्रैप के तहत आतिशबाजी पर रोक है, लेकिन लोग आतिशबाजियों की तैयारियां कर रहे हैं.

इन इलाकों में लग सकता है जाम

सुमित वर्मा जिनके बेटे राहुल की शादी 22 जनवरी के शुभ मुहूर्त में होनी है, उन्हें बारात लेकर फरीदाबाद जाना है. ग्रेप-3 की पाबंदियों के लागू होने की वजह से कई गाड़ियों पर रोक की वजह से उन्हें अनुमत गाड़ियों की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. चूंकि, यह मुहूर्त काफी खास है, इसलिए इस दिन दिल्ली में सैकड़ों शादियां होने वाली है. इस वजह से एसपी मार्ग, द्वारका, डाबड़ी मोड़, मायापुरी, आनंद विहार, आईएसबीटी के आसपास, मयूर विहार, शालीमार बाग, अशोक विहार, पीतमपुरा करोल बाग समेत कई इलाको में जाम की स्थित बन सकती है,

4 साल बाद 29 फरवरी को शादी का खास मुहूर्त

बात करें इस महीने के 29 फरवरी को पड़ने वाले मुहूर्त की तो इस दिन का मुहूर्त भी काफी खास है. हालांकि, इस दिन कम ही मौके पर शादी का शुभ मुहूर्त रहा है. लोग भी इस दिन शादी के लिए कम ही दिलचस्पी दिखाते हैं क्योंकि यह तारीख हर चार साल में एक बार आती है, लेकिन इस बार शुभ मुहूर्त का संयोग और चार साल बाद आई इस तारीख में कई शादियां होने जा रही है.

बैंक्वेट वालों को अच्छी कमाई की उम्मीद

दिल्ली के कई मशहूर बैंड वालों ने एबीपी लाइव की टीम से बात करते हुए बताया कि शादियों के लिए इस सीजन में काफी अच्छा बुकिंग मिल  रही है. वहीं, दिल्ली के छत्तरपुर, महिपालपुर, राजौरी गार्डन समेत विभिन्न इलाकों में वाटिका, बैंक्वेट हॉल और गार्डन आदि संचालक भी इस सीजन की बुकिंग से काफी खुश हैं. वहीं, कैटरिंग और सजावट वाले भी इस सीजन में अच्छी बुकिंग से बेहतर कमाई की उम्मीद में हैं.

मार्च महीने तक ये हैं शुभ मुहूर्त

कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्र अवधूत नाथ ने एबीपी लाइव की टीम को जानकारी देते हुए बताया कि 16 जनवरी से 6 मार्च तक शादी और अन्य तरह की विशेष कार्य के लिए अच्छा दिन है और इन तारीखों में दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देशवासी शादी समेत अन्य शुभ काम करते हैं . देखें शुभकार्य की तारीखः 

जनवरी में शादी के दिनः 16, 17, 20, 21, 22,  27, 28, 29, 30, 31

फरवरी में शादियों के दिनः  3, 4, 6, 7, 12, 13, 16, 17, 24, 25, 26, 28, 29, 

मार्च में शादियें के दिनः 1, 2, 3, 4, 5, 6

Delhi सरकार का बड़ा फैसला, तीन कोर्ट कॉम्प्लेक्स के लिए 1098 करोड़ के प्रस्ताव को दी मंजूरी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget