एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली-NCR के लिए राहत! इस हफ्ते गरज के साथ होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते में येलो अलर्ट जारी कर रखा है और संभावना जताई है कि लोगों का सामना तेज बारिश और तेज हवा से भी हो सकता है.

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्री मानसून की दस्तक के बाद एक तरफ लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन उमस ज्यादा होने के चलते परेशानी हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते में येलो अलर्ट जारी कर रखा है और संभावना जताई है कि लोगों का सामना तेज बारिश और तेज हवा से भी हो सकता है. साथ ही रिमझिम फुहार भी जारी रह सकती है.

24 जून से लेकर 29 जून तक येलो अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक येलो अलर्ट के 24 जून से लेकर 29 जून तक सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं, ह्यूमिडिटी का स्तर 55 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे उमस की स्थिति का सामना लोगो को करना पड़ेगा.

मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून को शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वहीं 25 और 26 जून को पूरे दिन भर, सुबह, दोपहर, शाम और रात गरज और बिजली के साथ बारिश के संकेत हैं. साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे जलभराव और ट्रैफिक की समस्या हो सकती है.

28 और 29 जून को थंडरस्टॉर्म विथ रेन- मौसम विभाग 

मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 28 और 29 जून को "थंडरस्टॉर्म विथ रेन" और "रेन और थंडरशावर्स" की चेतावनी दी गई है. दिन भर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है. हालांकि बादलों के कारण लोगों को सीधी धूप से राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिक ह्यूमिडिटी के चलते उमस बनी हुई है. सुबह-शाम की हवा भले ही थोड़ी ठंडक लिए हो, लेकिन दिन के समय चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

ऐसे मौसम को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टर ने लोगों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा है कि खुले स्थानों पर बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें. तेज हवाओं और बारिश के समय पेड़ों और खंभों से दूरी बनाए रखें. जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन सावधानी से चलाएं. साथ ही ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहे क्योंकि उमस भरे इस मौसम में पसीना ज्यादा होने के कारण डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है और तबीयत खराब हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget