एक्सप्लोरर

Delhi Politics: उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बीजेपी ने सीएम केजरीवाल को घेरा, कहा- 'अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे'

Delhi Politics: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर जो बयान दिया है उससे दिल्ली की सियासत का पारा भी गर्म हो गया है. इस मुद्दे पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा है.

Delhi News: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के कारण विवादों पर फंस गए हैं. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस (Corona Virus) से करते हुए कहा था कि इसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए. अब इसको लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा कि हमारी पार्टी उदयनिधि के बयान पर मंदिर में सद्बुद्धि की प्रार्थना करेगी. इसके साथ ही उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल से कहा कि उन्हें इस बयान पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'उदयनिधि के बयान के विरोध में सोमवार को तमिलनाडु भवन जाकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेगा.'' उदयनिधि के बयान पर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेरा और कहा कि वह इस पर चुप्पी तोड़ें. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल अपने अलाइंस पार्टनर की बात पर जवाब दें, क्या वह सनातन धर्म को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं?  केजरीवाल की चुप्पी दिल्ली के लाखों हिंदुओं को  ठेस पहुंचा रही है.''

सीएम केजरीवाल से बीजेपी ने पूछा यह सवाल
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''पिछले कुछ समय से लगातार खुद को हिंदू दिखाने के लिए, अपने आप को हिंदू धर्म का रक्षक दिखाने के लिए अरविंद केजरीवाल कई नाटक कर रहे हैं, आज जवाब दें, आज बोलती क्यों बंद है. मुंबई में दो दिन पहले गले मिल रहे थे. स्टालिन से भी मिले. आज उनके बेटे ने यह बयान दिया था, वह तमिलनाडु के मंत्री हैं. आज आप उस पर चुप क्यों हैं.''

इतिहास पढ़ें सीएम केजरीवाल- वीरेंद्र सचदेवा
भिवानी में सीएम केजरीवाल ने अपनी एक रैली में कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन बीजेपी का नया शिगूफा है. हमारे देश को वन नेशन, वन एजुकेशन की जरूरत है. इस पर वीरेंद्र सचदेवा ने बताया, ''साल 1951,1952,1957,1962 में वन नेशन वन इलेक्शन होता था, अगर ये शिगूफा है तो अरविंद केजरीवाल को हिस्ट्री पढ़नी चाहिए. 1982-83 में इंदिरा गांधी के समय भी ये प्रस्ताव लाया गया था.''

ये भी पढ़ें-  G20 Summit: विदेशी मेहमानों के लिए मेट्रो ने लॉन्च किया 'टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड', अनलिमिटेड यात्रा की मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget