एक्सप्लोरर

वीरेंद्र सचदेवा का सत्येंद्र जैन पर तंज, 'अच्छा लगा कि यादाश्त लौट आई, जांच के लिए तैयार हैं?'

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी चीफ ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए किराये की जगह और जांच, हर काम में घोटाला हुआ है. उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर निशाना साधा.

दिल्ली बीजेपी ने एक बार फिर आप की पूर्ववर्ती सरकार को घेरा है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हेल्थ की कैग रिपोर्ट में सामने आई बातों से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र के कामकाज और उनके कार्यालय के दौरान कामकाज पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि देखकर अच्छा लगा कि पूर्व स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन जो कहते थे कि उनकी याद्दाश्त चली गई है, आज सामने आये.

'सरकार के घोटाले के बचाव का विफल प्रयास'

जैन पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा, "स्वास्थ मंत्री कार्यकाल के सबसे बड़े घोटाले मोहल्ला क्लीनिक को खोलने के लिए सरकारी जगहों को छोड़कर किराये की जगह लेने की अपनी सरकार के घोटाले के बचाव का विफल प्रयास किया. हम आशा करते हैं कि जिस तरह आज सत्येंद्र जैन की याद्दाश्त मोहल्ला क्लीनिक के बचाव के लिए लौटी, उसी प्रकार उन आर्थिक घोटालों का सच कबूलने को भी लौटेगी जिनकी जांच सीबीआई और ईडी कर रही है.

टेस्ट से लकर हर काम में हुआ घोटाला- सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि मोहल्ला क्लीनिक के लिए जगह किराये पर लेने से लेकर डाक्टर द्वारा मरीज़ की जांच एवं टेस्ट तक हर काम में घोटाला हुआ है. केजरीवाल सरकार से पहले भी दिल्ली में लगभग 400 सरकारी डिस्पेंसरी थी जिनमें से अधिकांश को केजरीवाल ने बंद कर मोहल्ला क्लीनिक खोलीं और उनमें बड़ा भ्रष्टाचार किया. मंत्रियों, विधायकों से जुड़े और आप पार्टी से जुड़े समर्थकों के परिसरों में मोहल्ला क्लीनिक खोले गये और उन्हे बाजार दाम से कहीं अधिक किराये दे कर किक बैक लिए गये.

सत्येंद्र जैन से पूछे सवाल

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अब जब सत्येंद्र जैन की याद्दाश्त लौट ही रही है तो वह बताएं कि आखिर क्यों मोहल्ला क्लीनिक खोलते हुए उपलब्ध सरकारी डिस्पेंसरी एवं अन्य परिसरों की उपेक्षा की गई? सत्येंद्र जैन बताएं कि क्या यह सच नहीं कि मोहल्ला क्लीनिकों के लिए जो किराये चुकाए गये वह बाजार भाव से अधिक नहीं थे और क्या वह इसकी जांच को तैयार हैं? सत्येंद्र जैन जवाब दें कि यह सच नही की सी.ए.जी. रिपोर्ट ने भी मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले मरीज चैक अप, टेस्ट आदि भुगतान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए जांच की आवश्यता की ओर इशारा किया है. सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आवश्यकता अनुसार हेल्थ क्लिनिक एवं जांच सेंटर खुलेंगे. 

दिल्ली दंगे में कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को मिली जमानत, इस वजह से मिली बेल

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'होठों पर गंगा, हाथों में तिरंगा…' दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया!
'होठों पर गंगा, हाथों में तिरंगा…' दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के बीच कुमार विश्वास की पहली प्रतिक्रिया!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget