एक्सप्लोरर

'AAP की जनसभा फ्लॉप, झुग्गीवासियों ने खारिज किया झूठा प्रचार' वीरेंद्र सचदेवा ने साधा निशाना

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप की झुग्गीवासियों के नाम पर आयोजित जनसभा को असफल बताया. उन्होंने आप नेताओं पर झुग्गीवासियों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी द्वारा झुग्गीवासियों के नाम पर आयोजित जनसभा को पूरी तरह असफल बताया. उन्होंने कहा कि जब आप नेताओं ने मंच संभाला तो एक बार फिर उनका अराजक और असंवैधानिक चेहरा सामने आ गया.

झुग्गीवासियों ने पूछा, दस साल में क्या किया आप सरकार ने?

सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पूरा नेतृत्व पिछले एक महीने से झुग्गीवासियों को गुमराह करने में जुटा था, लेकिन दिल्ली के झुग्गीवासी अब जागरूक हो चुके हैं. उन्होंने न सिर्फ इस झूठे अभियान को खारिज किया बल्कि आप नेताओं से सीधे सवाल पूछे कि दस वर्षों की सरकार में उनके लिए क्या किया गया?

केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया, गरीबों के लिए फ्लैट नहीं: बीजेपी
बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय जैसे नेता झुग्गीवासियों के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री आवास पर हमले के लिए भड़का रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान झुग्गीवासी पूछ रहे थे कि जब केजरीवाल खुद के लिए शीशमहल बना सकते हैं, तो नरेला और बवाना में तैयार फ्लैट झुग्गीवासियों को क्यों नहीं दिए?

सचदेवा का आरोप, कोविड काल में झुग्गीवासियों को छोड़ा बेसहारा

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो आज झुग्गीवासियों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, वहीं कोविड काल में उन्हें गांव भगा चुके हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर हमले की घोषणा से केजरीवाल और गोपाल राय की नक्सलवादी मानसिकता उजागर हो गई है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के शब्दों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है.

‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ अभियान को बढ़ाया जाएगा आगे

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार झुग्गीवासियों को बेहतर जीवन देने के लिए कृतसंकल्प है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कालकाजी, जेलरवाला बाग, कलंदर कॉलोनी और कठपुतली कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में पुनर्वास किया गया है और आगे भी जहां झुग्गी, वहां मकान अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Delhi Weather: इंतजार खत्म, दिल्ली-एनसीआर में पहुंचा मानसून, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद युवती की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के बाद युवती की मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
रिठाला-कुंडली मेट्रो का रास्ता साफ, दिल्ली-यूपी- हरियाणा के बीच मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget