एक्सप्लोरर

सैम पित्रोदा के बयान पर दिल्ली BJP का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से की ये मांग

Delhi BJP Protest: सैम पित्रोदा के बयान के खिलाफ बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. इस बयान के खिलाफ दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अकबर रोड पर गुरुवार को प्रदर्शन किया.

Delhi News: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के हालिया बयान को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. बीजेपी की मांग है कि सैम पित्रोदा के विवादित बयान को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को माफी मांगनी चाहिए. इस प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद रमेश बिधूड़ी  समेत कई नेता शामिल हुए. 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विविधता भारत की सबसे बड़ी ताकत है और देश एकता के सूत्र से बंधा हुआ है लेकिन कांग्रेस नेता का नस्लभेदी बयान हमारी एकता और अखंडता को तोड़ने की साजिश है. पित्रोदा ने अचानक यह बयान नहीं दिया है बल्कि लोकसभा चुनाव के तीन चरण के मतदान में अपनी स्थिति देखने के बाद कांग्रेस के नेता नस्लभेदी बयानों का सहारा ले रहे हैं.

माफी मांगें राहुल गांधी- बीजेपी

सचदेवा ने कहा, ''कांग्रेस ने देश को तोड़ने की बड़ी गहरी साजिश रची है. भारत की ताकत एकता और अखंडता है. रंगभेदी और नस्लभेदी टिप्पणी कर इसे कमजोर करने की कोशिश की है. हम राहुल गांधी से विशेष रूप से मांग कर रहे हैं कि वह माफी मांगें.  एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए संपत्ति के सर्वे और बंटवारे की बात करते हैं.''

पित्रोदा ने किया देशद्रोह जैसा काम - रमेश बिधूड़ी
उधर, रमेश बिधूड़ी ने कहा, ''पित्रोदा के कहे शब्द कांग्रेस के शब्द हैं. राहुल गांधी और सोनिया गांधी को उनसे कहना चाहिए कि वे भारत के लोगों से माफी मांगें. देशवासी ऐसी टिप्पणी को माफ नहीं करेंगे. वे संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. रंगभेदी टिप्पणी को संविधान में देशद्रोह माना गया है. पित्रोदा ने देशद्रोह जैसा काम किया है.''

पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि शारीरिक बनावट के आधार पर भारतीयों की तुलना चीनी, अफ्रीकी, अरब और अंग्रेजों से कर दी थी. इस टिप्पणी के बाद जहां बीजेपी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया तो वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी रोष देखने को मिला. लोग अपनी तस्वीर पोस्ट कर पित्रोदा से पूछने लगे कि वे तस्वीर देखकर बताएं कि हम किसकी तरह दिखते हैं. पित्रोदा के बयान पर इंडिया गठबंधन को भी सफाई देनी पड़ी.

ये  भी पढ़ें- Delhi NCR: इंदिरापुरम की पॉश सोसाइटी में बदबूदार पानी पीने से एक हजार लोग बीमार, एक बच्चा ICU में पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
जंतर-मंतर: जनाक्रोश का रहा गवाह, अनसुने मुद्दों को उठाने का मंच
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में कल 6 घंटे तक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget