एक्सप्लोरर

CAA: वीरेंद्र सचदेवा का CM पर पलटवार, कहा-'धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए केजरीवाल दे रहे ऐसा बयान'

CAA News: वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल को सिर्फ धर्म की राजनीति करनी है. उनके अंदर की मानवीय संवेदना खत्म हो चुकी है. सीएम जमीनी राजनीति खो चुके हैं. 

Virendra Sachdeva Reaction On CAA: नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आने के बाद से बीजेपी ने उनके खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम को निशाने पर लेते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक धर्म विशेष की राजनीति से ग्रसित हैं. अब वो बताएंगे कि देश कैसे चलेगा? दस सालों में कई भ्रष्टाचार में फंस चुके दिल्ली के सीएम अपनी जमीनी राजनीति खो चुके हैं. 

वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल को सिर्फ धर्म की राजनीति करनी है, क्योंकि उनके अंदर मानवीय संवेदना खत्म हो चुकी है. यही वजह है कि उनकी भाषा असदुद्दीन ओवैसी, ममता बनर्जी की तरह हो गई है. रोहिंग्या मुसलमानों पर आज तक अरविंद केजरीवाल का एक भी बयान नहीं आया, जबकि पिछले 10 सालों से मुख्यमंत्री केजरीवाल की सरकार दिल्ली में है. 

उन्होंने सीएम केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि केजरीवाल आज जिस टैक्स की बात कर रहे हैं, उसी टैक्स के पैसो से वे दिल्ली के मौलवियों को 42 हजार रुपये तनख्वाह देते हैं. जबकि केजरीवाल ने आज तक किसी पुजारी, पादरी या ग्रंथियों के हक के लिए कभी अपना मुंह नहीं खोला है. उनके इस दोहरे रवैया का जवाब दिल्ली की जनता जानना चाहती है.

इस मसले पर क्यों नहीं बोलते केजरीवाल?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के अनुसार सबको पता था कि बीजेपी के घोषणा पत्र में CAA लागू करने की बात कही गई थी. आज जब इसे लागू किया जा रहा है, फिर केजरीवाल इसे धर्म के आधार पर राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार घुसपैठ कर भारत आने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को शरण देने का काम करते हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंदू व सिख महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यहार पर वे चुप्पी साध लेते हैं. वो तो फिर भी दूसरे मुल्क की बात है, वे देश के संदेशखाली तक की निंदा तक नहीं कर पाते हैं.

CAA: AAP और कांग्रेस के खिलाफ हुआ प्रदर्शन तो सीएम केजरीवाल बोले- इन पाकिस्तानियों की हिम्मत?

CAA Notification, caa notification today hindi, CAA, Mamata Banerjee, Citizenship Amendment Act, INDIA Alliance, Amit Shah on INDIA Alliance, Amit Shah on CAA, Amit Shah on Opposition India Alliance, CAA Controversy, What is CAA, CAA Act, Home Minister Amit Shah on CAA, Amit Shah on CAA Act, Amit Shah News, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, AAP, Congress,

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget