एक्सप्लोरर

'केजरीवाल के पुराने बंगले पर 8 साल में 29 करोड़ से ज्यादा खर्च,' वीरेंद्र सचदेवा ने लगाए गंभीर आरोप

Delhi Politics: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है. उनका कहना है कि केजरीवाल के पुराने सरकारी बंगले के रखरखाव पर 8 साल में 29 करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं.

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर उनकी सादगी के दावों को लेकर तीखा हमला बोला है. सचदेवा ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल के पुराने सरकारी बंगले (6 फ्लैग स्टाफ रोड) के रखरखाव पर 2015 से 2022 के बीच 8 साल में 29 करोड़ 56 लाख 35 हजार 74 रुपये खर्च हुए. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह राजसी जीवनशैली का सबूत है या भ्रष्टाचार का खेल ?  

हर साल 3.69 करोड़ का खर्च

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आरटीआई के जवाब से खुलासा हुआ है कि 31 मार्च 2015 से 27 दिसंबर 2022 तक केजरीवाल के बंगले पर सामान्य टूट-फूट, सीवर, बिजली और बढ़ई से जुड़े कार्यों पर औसतन हर साल 3 करोड़ 69 लाख 54 हजार 384 रुपये खर्च किए गए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जिस दिल्ली में 3-4 करोड़ में 250-300 गज का शानदार बंगला बन जाता है, वहां एक सरकारी बंगले का सालाना रखरखाव खर्च 3.69 करोड़ होना हैरान करने वाला है. 

शीशमहल के बाद अब ये खुलासा

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सादगी का ढोंग करने वाले केजरीवाल की पांच सितारा जिंदगी पहले 52 करोड़ के ‘शीशमहल’ से बेनकाब हुई थी और अब यह नया सबूत उनके भ्रष्टाचार को उजागर करता है. सचदेवा ने बताया कि यह जानकारी एक महाराष्ट्र के नागरिक द्वारा दायर आरटीआई से मिली, जिसका जवाब केजरीवाल सरकार ने 29 दिसंबर 2023 को दिया था. इस जवाब को आवेदक ने बीजेपी को भेजा, जिसे आज मीडिया के सामने पेश किया गया.  

‘हर महीने 31 लाख की क्या जरूरत थी?’

सचदेवा ने केजरीवाल से सवाल किया, “दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आपके बंगले में ऐसी क्या कमी थी कि इसके रखरखाव पर हर महीने करीब 31 लाख रुपये खर्च होते थे? आप आजकल खाली हैं, मीडिया से भी दूर हैं, तो सामने आएं और जवाब दें.” उन्होंने आरोप लगाया कि इतना भारी-भरकम खर्च या तो केजरीवाल की राजसी जीवनशैली को दर्शाता है या फिर सरकारी कामों में भ्रष्टाचार की बू आती है.  

पत्रकार सम्मेलन में ये रहे मौजूद

नई दिल्ली में आयोजित इस पत्रकार सम्मेलन का संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया. इसमें बीजेपी प्रवक्ता डॉ. अनिल गुप्ता और शुभेंदु शेखर अवस्थी भी मौजूद थे. सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में शायद बड़े उद्योगपतियों के घरों या मल्टीप्लेक्स का भी इतना रखरखाव खर्च नहीं होता, जितना केजरीवाल के बंगले पर हुआ.

केजरीवाल पर हमला तेज

बीजेपी ने इस खुलासे को केजरीवाल के खिलाफ बड़े हमले का हिस्सा बनाते हुए कहा कि सादगी से सरकार चलाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री का असली चेहरा अब जनता के सामने है.सचदेवा ने मांग की कि केजरीवाल तुरंत इस मामले पर सफाई दें और जनता को बताएं कि उनके बंगले का रखरखाव इतना महंगा क्यों था. 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget