एक्सप्लोरर

रोहिणी से BJP के विधायक विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली के अगले स्पीकर? जानें पूरी खबर

Vijender Gupta News: दिल्ली में बीजेपी ने नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी है. दिल्ली को इस बार फिर महिला मुख्यमंत्री मिली है.

Delhi Assembly Speaker: दिल्ली में नए सीएम की घोषणा हो गई. रेखा गुप्ता को बुधवार (19 फरवरी) को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया. रेखा गुप्ता के नाम के घोषणा के साथ ही रोहिणी से बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता के समर्थकों ने दावा किया कि उन्हें दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया है. हालांकि पार्टी की तरफ से इसको लेकर औपचारिक ऐलान नहीं किया गया.

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं. इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को बड़े अंतर से मात दी है. विजेंद्र गुप्ता को 70,365 और प्रदीप मित्तल को 32,549 वोट हासिल हुए थे.

रह चुके हैं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

रामवीर सिंह बिधुड़ी के सांसद निर्वाचित होने के बाद 5 अगस्त 2024 को विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था. वह बीजेपी के उन 8 विधायकों में थे जो 2020 में निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे थे. वह 2010 से 2013 के बीच बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

केजरीवाल के खिलाफ भी लड़ चुके हैं चुनाव

61 वर्षीय विजेंद्र गुप्ता दिल्ली बीजेपी के कद्दावर नेताओं में एक हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी. वह डूसू से पूर्व वाइस प्रेसिडेंट हैं. उन्होंने तीन बार पार्षद का भी चुनाव जीता है. 1995 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के केशव पुरम इलाके के प्रेसिडेंट बनाया गया था. 

2002 में उन्हें बीजेपी दिल्ली का सचिव बनाया गया था.  2009 में उन्हें लोकसभा का भी टिकट दिया गया था लेकिन चांदनी चौक सीट पर वह कपिल सिब्बल से हार गए थे. 2013 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

इन गणमान्य हस्तियों के बीच होगा शपथ ग्रहण

दिल्ली में कल यानी 20 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, एनडीए शासित राज्यों के सीएम और गणमान्य हस्ती उपस्थित होंगे. साथ ही हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली सीएम की रेस में रेखा गुप्ता के सामने क्यों पिछड़े BJP के प्रवेश वर्मा? समझें फैक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Quality: दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
दिल्ली में 10 महीने में सबसे साफ हुई हवा, भारी बारिश के बाद गर्मी से राहत; जलभरा और जाम ने बढ़ाई मुश्किल
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
रोहिणी बिल्डिंग हादसा: बारिश के बाद भर-भराकर गिरा मकान, 3 की मौत; क्या बोले चश्मदीद?
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी
बरसो रे मेघा! दिल्ली-NCR में रात से हो रही बारिश, कई इलाकों में जलभराव; IMD की चेतावनी जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget