एक्सप्लोरर

Delhi Politics: बीजेपी सांसद के विवादित बयान पर MCD में हंगामा, बिधूड़ी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, जानें और क्या हुआ?

MCD Censure Motion Against Bidhuri: दिल्ली नगर निगम की बैठक के दौरान मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा हाल ही में संसद में की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की.

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दक्षिण दिल्ली से सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) द्वारा बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में आप और बीजेपी के पार्षदों ने हंगामा मचाया. आम आदमी पार्टी (AAP) नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा हाल ही में संसद में की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की. एमसीडी सदन की कार्यवाही के दौरान आप और बीजेपी के कई सदस्यों ने एक दूसरे के विरोध में नारे भी लगाए. इसके बाद एमसीडी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, एमसीडी के सदन ने दक्षिणी दिल्ली से लोकसभा सांसद बिधूड़ी के बयान की निंदा की. इसके अलावा, बीजेपी पार्षदों ने डेंगू के मरीजों को लेकर सदन में हंगामा मचाया.

दानिश अली ने बीजेपी पर लगाए ये आरोप

दरअसल, चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों पर लोकसभा में चर्चा के दौरान बीते गुरुवार को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. दानिश अली ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने के मामले में सत्तारूढ़ पार्टी उनके खिलाफ झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश कर रही है.

जमकर हुई नारेबाजी

एमसीडी में आप आप पार्षद मोहिनी ने जैसे ही बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव सदन में पेश किया बीजेपी सदस्यों ने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. मोहिनी के प्रस्ताव पढ़ने के दौरान बीजेपी के सदस्यों ने उसका भारी विरोध किया. बीजेपी पार्षद सदन में अपनी सीटों पर खड़े होकर स्थायी समिति व वार्ड समिति के गठन की मांग को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए. 

सदन को करना पड़ा स्थगित

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने शोरशराबे के बीच निंदा प्रस्ताव पास करते हुए रमेश बिधूड़ी के त्यागपत्र की मांग की. इसके बाद वे पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे. पार्षदों के शांत नहीं होने पर मेयर शैली ओबेराय ने 15 मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी. इस बीच, कांग्रेस के पार्षदों को बोलने का अवसर दिया गया. 

भत्ते में बढ़ोतरी नहीं, विकास के लिए फंड चाहिए 

वहीं, एमसीडी में हंगागे के दौरान कांग्रेस के सभी पार्षद खड़े हो गए. कांग्रेस (Congress) के एक पार्षद ने बोलने का मौका​ मिलने पर कहा कि उन्हें भत्तों में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि विकास कार्यों के लिए फंड चाहिए. कांग्रेस के कुछ पार्षद अपनी0अपनी सीटों पर, तो कई पार्षद मेयर के सामने अपनी मांग को लेकर लिखी तख्तियों के साथ पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: Dengue In Delhi: दिल्ली में डेंगू का खतरा, 6 माह में 3000 मामले आये सामने, सितंबर में मरीजों की संख्या ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAPके पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
AAPके पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
'पंचर लगाने वालों की ही औलादे होंगी...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget