एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के 'भगवा-ए-हिंद' वाले बयान पर भड़के उदित राज, 'सुधार जाओ, वरना तुम लोगों के...'

Udit Raj on Dhirendra Krishna Shastri: कांग्रेस नेता उदित राज ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी को जिताने के लिए पाखंड करना छोड़ दो.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कांग्रेस नेता उदित राज भड़क गए. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उदित राज ने धीरेंद्र शास्त्री के 'हिंदू राष्ट्र' वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी को जिताने के लिए पाखंड करना छोड़ दो. 

'भगवा-ए-हिंद ही हमारा एक सपना'

दअसल, रविवार (6 जुलाई) को पटना के गांधी मैदान में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ ताकतें गजवा-ए-हिंद बनाना चाहती हैं लेकिन हमारा एक ही सपना है कि भगवा-ए-हिन्द होना चाहिए.

इन्होंने ही बटवा-ए-हिन्द बनाया- उदित राज

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर निशाना साधते हुए अपने एक्स पोस्ट में उदित राज ने कहा, "धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  उर्फ़ बाबा बागेश्वर ब्राह्मण जाति में पैदा हुए हैं. समाज को हजारों जातियों में बाटकर इन्होंने ही बटवा-ए-हिन्द बनाया और अब भगवा-ये-हिन्द की बात कर रहे हैं. कैसे! ख़ुद को तो सबसे ऊंची जाति बना ली औरों को नीच-अछूत. लाखों लोग इनके कथा में जमा होते हैं और क्यों नहीं उन्हें हिंदू बनाते?"

धूर्तता करने से काम नहीं चलेगा- उदित राज

इसके आगे उन्होंने लिखा, "धूर्तता करने से काम नहीं चलेगा, अगर सबको हिंदू बनाना चाहते हो तो 5-10 लाख लोगों को जमा करो और और वहीं पर अंतर्जातीय शादी कराने का अभियान शुरू करो. बटवा-ए-हिन्द के कारण ही गजवा-ए-हिन्द का जन्म हुआ. कदम कदम पर दलित-पिछड़ों के साथ भेद भाव क्या मुसलमान या ईसाई करते हैं? सुधार जाओ, बीजेपी को जिताने के लिए पाखंड छोड़ दो वरना तुम लोगों के कारण गजवा-ए-हिन्द हो जाएगा."

हम किसी धर्म के विरोधी नहीं- धीरेंद्र शास्त्री

पटना में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी धर्म के विरोधी नहीं है. मौजूदा समय में कहीं क्षेत्रवाद तो कहीं जातिवाद की लड़ाई चल रही है. हिंदुओं को बंटने नहीं देना है. जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद जरूरी है. सनातन महाकुंभ को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बाते कहीं.

हम सब हिंदू एक हैं- धीरेंद्र शास्त्री

अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "अगर धर्म पर घात हुआ तो मैं प्रतिघात करूंगा. मैं हिंदू हूं और हिंदुत्व की बात करूंगा. बिहार के पागलों, एक बात गांठ बांध लो, हम सब हिंदू एक हैं."

Input By : IANS
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget