एक्सप्लोरर

'शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में हैं या बीजेपी में', पहलगाम पर दिए बयान पर भड़के उदित राज

Pahalgam Terror Attack: कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि पहलगाम के बारे में और दूसरे देशों की सुरक्षा पर शशि थरूर ने जो कहा है तो उनसे एक सवाल पूछता हूं कि वो कांग्रेस में हैं या बीजेपी में हैं?

Udit Raj On Shashi Tharoor: पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सवाल किया है कि शशि थरूर कांग्रेस पार्टी में हैं या बीजेपी में हैं. उन्होंने शशि थरूर पर 'सुपर बीजेपी मैन' बनने का भी आरोप लगाया. शशि थरूर ने पहलगाम हमले के मद्देनजर कहा था कि कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया जानकारी नहीं रख सकता है.

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, ''पहलगाम के बारे में और दूसरे देशों की सुरक्षा के बारे में शशि थरूर ने जो कहा है तो मैं उनसे एक सवाल पूछता हूं कि वो कांग्रेस पार्टी में हैं या बीजेपी में हैं? यही नरेंद्र मोदी जी थे जब वो पीएम नहीं थे तो कहते थे कि समस्या सीमा पर नहीं है.''

सुपर बीजेपी मैन बन रहे हैं शशि थरूर- उदित राज

उन्होंने आगे कहा, ''दूसरी बात है कि यही मोदी जी कुछ दिन पहले प्रचार कर रहे थे कि अब ये नहीं है कि आतंकवादी मारकर वापस चले जाएंगे. फिर यही मोदी जी, अमित शाह जी कहते हैं कि आतंकवादियों की कमर टूट गई है. तो भैया फुलप्रूफ सिक्योरिटी की बात तो मोदी जी, अमित शाह या सरकार कर रही है. आप भारत सरकार का खंडन कर रहे हैं. सुपर बीजेपी मैन बन रहे हैं आप? उन्होंने दावा किया था, हम थोड़े ही कह रहे थे कि कोई परिंदा पर नहीं मार सकता है.'' 

ऑल पार्टी मीटिंग में झूठ बोलने का आरोप

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा, ''साल 2013-14 के चुनाव में यह भी कहा गया था कि मोदी जी प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो लाहौर तक घुसकर मारेंगे. शशि थरूर को क्या यह नहीं पूछना चाहिए कि क्या घुसकर मारे? उन्हें ये भी पूछना चाहिए कि यूपीए सरकार पीओके नहीं ले पाई तो आप पीओके कब ले रहे हैं.  शशि थरूर को यह भी पूछना चाहिए कि जो ऑल पार्टी मीटिंग में झूठ बोला कि बैसरन घाटी दो दिन पहले खुला. टूरिस्ट और वहां के ऑपरेटर ने बताया कि ये पूरे साल तक खुला रहता है.'' 

क्या शशि थरूर बीजेपी के वकील बन गए हैं- उदित राज

उदित राज ने सवाल किया, ''क्या शशि थरूर बीजेपी के वकील बन गए हैं? मुझे तो लगता है कि भारतीय जनता पार्टी वाले भी इतना बड़ा वकील नहीं हो पाएंगे. मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अमेरिका में 9/11 के बाद कौन सी आतंकी घटना हुई थी? चाइना में कौन सी घटना हो गई? इजरायल एक अपवाद है, यहां कोई अपवाद थोड़े ही है. उरी हुआ, पुलवामा की घटना हुई और इसके अलावा भी गुलमर्ग भी हुआ. राजौरी में हुआ. पहलगाम में हुआ.'' 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ''शशि थरूर जी ये तय कर लें कि क्या भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रवक्ता नियुक्त कर दिया है? बीजेपी जो दावा कर रही है, ये उनको नजर नहीं आ रहा है? विपक्ष उचित सवाल पूछ रहा है और जिसे सत्ता पक्ष ने भी माना है कि हमारी सिक्योरिटी लैप्स है तो ये उसपर भी लीपापोती कर रहे हैं. मैं तो बड़ा हैरान हूं.''

शशि थरूर ने क्या कहा था?

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पहलगाम हमले को लेकर कहा था, 'साफ तौर पर पूरी तरह से पुख्ता खुफिया जानकारी नहीं थी. इसमें कुछ विफलता जरूर रही. हमारे पास इस्राइल का उदाहरण है, जिसने दुनिया सबे अच्छी खुफिया सेवा के लिए जानते हैं और जिसे दो साल पहले अचानक हमले का सामना करना पड़ा. मेरे मुताबिक, जैसे इस्राइल युद्ध के खत्म होने तक जवाबदेही तय करने का इंतजार कर रहा है, वैसे ही हमें भी मौजूदा संकट को पूरी तरह से देखने के बाद सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए. कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया जानकारी नहीं रख सकता.'' 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget