एक्सप्लोरर

Delhi: गणतंत्र दिवस की तैयारियों का असर, भारी जाम में रेंगती दिखी गाड़ियां, आगे भी रहें सावधान

Delhi Traffic news: दिल्ली में मंगलवार को संसद मार्ग, मंडी हाउस, आईटीओ व कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा. जाम की वजह से लोग ऑफिस 20 मिनट से लेकर 1 घंटे की देरी से पहुंचे.

गणतंत्र दिवस परेड के लिए ड्रेस रिहर्सल और इसकी दूसरी तैयारियों की वजह से  मंगलवार सुबह लुटियंस दिल्ली और उसके आसपास की सड़कों को बंद किए जाने की वजह से भारी जाम लग गया, जिससे दफ्तर जाने वालों और दूसरे यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. संसद मार्ग, मंडी हाउस, आईटीओ और कर्तव्य पथ जैसे इलाकों में लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा. इसके अलावा मध्य दिल्ली को जोड़ने वाले अकबर रोड, कामराज रोड, राजाजी मार्ग, सफदरजंग रोड पर भी जाम की स्थित रही. ऐसा नहीं है कि आज के बाद जाम की स्थित नहीं बनेगा. गणतंत्र दिवस तक कई मार्गों के बंद रहने की वजह से आगे भी ऐसी स्थिति बन सकती है. लिहाजा, गणतंत्र दिवस तक घर से निकलने से पहले एक बार मार्गों से जुड़ी जानकारी अवश्य देख लें. 

20 मिनट से ज्यादा समय तक जाम
इस दौरान मध्य दिल्ली के कई गोल चक्कर और ला मेरिडियन होटल की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से जाम रही, जिसकी वजह से यात्रियों और कार्यालय जाने वाले लोगों के पास 20 मिनट से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे. इस दौरान वाहन कछुए की चाल चलते नजर आए.  गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की ओर से कोई यात्रा परामर्श जारी नहीं किए जाने की वजह से भी जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई. 

यात्रियों का छलका दर्द
जाम में फंसे एक यात्री ने बताया कि मुझे मंडी हाउस से संसद मार्ग स्थित कार्यालय तक आने में करीब एक घंटे का समय लगा. इस मार्ग पर यातायात की गति बहुत ही धीमी है. वहीं, एक और यात्री ने अपनी तकलीफ को बयान करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जाम की वजह से कितना बुरा हाल है, क्योंकि उसका वाहन कम से कम 45 मिनट से एक ही स्थान पर अटका हुआ है. उसने आगे लिखा कि इंडिया गेट की ओर जाने वाली प्रगति मैदान सुरंग आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त से पूरी तरह से जाम है. इसके अलावा अभिषेक नारंग नामक एक यात्री ने बताया कि उन्होंने अशोक रोड पर यातायात जाम को देखते हुए फिरोजशाह मार्ग का लंबा रास्ता चुना, परंतु रेल भवन आने पर फिर जाम में फंस गए, जिससे ऑफिस पहुंचने में देरी हो गई. 

ये भी पढ़ेंः Sharjeel Imam Bail Plea: शरजील इमाम ने जमानत के लिए दीं दो अर्जियां, 30 जनवरी को HC में होगी सुनवाई

यातायात पुलिस ने कहा, अब सब ठीक है
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ड्रेस रिहर्सल के कारण लुटियंस दिल्ली में तथा उसके आसपास भारी यातायात जाम रहा, लेकिन स्थिति को काबू में कर लिया गया है और अब यातायात सुचारू रूप से चल रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget