एक्सप्लोरर

Tarun Chugh Statement: बर्फबारी का मजा लेते नजर आए राहुल-प्रियंका, BJP नेता ने कहा- 'PM मोदी की वजह से हुआ संभव...'

भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान राहुल और प्रियंका गांधी बर्फबारी का मजा लेते दिखाई दिए. इसपर BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि PM मोदी की वजह से राहुल-प्रियंका बर्फबारी का आनंद ले सके.

Tarun Chugh On Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में आकर खत्म हो गई है. भारत जोड़ो यात्रा के समापन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बर्फबारी का मजा लेते दिखाई दिए. इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति की वजह से ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा कश्मीर घाटी में बर्फबारी का आनंद ले सके.

राहुल गांधी ने शेयर किया बर्फ से खेलते हुए वीडियो

दरअसल राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह घाटी में बर्फबारी के बीच भारत जोड़ो यात्रा के पड़ाव स्थल पर प्रियंका गांधी और करीबी सहयोगी केसी वेणुगोपाल के साथ बर्फ से खेल रहे थे. राहुल गांधी ने सोमवार को यहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपनी बहन और करीबी सहयोगी केसी वेणुगोपाल के साथ हिमपात के वीडियो साझा किए और लिखा-'शीन मुबारक.'

PM मोदी की वजह से राहुल फहरा सके तिरंगा: चुघ 

तरुण चुघ ने अखनूर पट्टी के जौरियां गांव में प्रजा परिषद के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक सभा में कहा, 'आतंकवाद के प्रति मोदी जी की शून्य सहिष्णुता ने राहुल और उनकी बहन प्रियंका के लिए घाटी में बर्फबारी का आनंद लेना संभव बनाया है. उन्होंने पूछा कि लाल चौक पर तिरंगा फहराने में कांग्रेस और राहुल गांधी जैसे उसके नेताओं को 70 साल क्यों लग गए? उन्होंने यह भी कहा कि, 'राहुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि वह बिना परमिट के जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर सके और बिना किसी मसले के लाल चौक पर तिरंगा फहरा सके.'

इस तरह किया यात्रा का शुभ समापन

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 145 दिनों की के सफर के बाद 30 जनवरी को खत्म हो गई है. जिसके बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में लाल चौक पर तिरंगा फहराया था. इसका बाद राहुल अपनी बहन प्रियंका के साथ माता खीर भवानी के मंदिर माथा टेकने भी पहुंचे थे जहां उन्होंने देश में अमन-भाईचारा कायम रहने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राहुल और प्रियंका ने जम्मू-कश्मीर के माता खीर भवानी मंदिर में टेका मत्था, देश के लिए मांगी भाईचारे की दुआ!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा CP का सेंट्रल पार्क, CJP के कार्यक्रम से पहले फैसला
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, महिला पर भी लग सकता है गैंगरेप का आरोप
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट
दीपके कल 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम कर पाएंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget