एक्सप्लोरर

'स्वाति मालीवाल की घटना के समय घर पर नहीं थे सीएम अरविंद केजरीवाल', आतिशी ने दी जानकारी

Swati Maliwal issue: दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि ये साजिश बीजेपी ने रचि. इस साजिश के तहत के तहत बीजेपी ने 13 मई को स्वाति को सीएम आवास पर भेजा.

स्वाति मालीवाल मामले पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब ये घटना हुई तब सीएम अरविंद केजरीवाल घर पर नहीं थे. आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम आवास पर भेजा था ताकि सीएम पर झूठे आरोप लगा सके. स्वाति मालीवाल इस ष्डयंत्र का चेहरा थीं. वो बिना अप्वाइंटमेंट के वहां पहुंची थीं. उनका इरादा था कि मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया जाए. 

स्वाति मालीवाल का झूठ देश के सामने आया- आतिशी

आतिशी ने कहा, "जब सीएम केजरीवाल उपलब्ध नहीं थे तो स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाए. लेकिन आज एक वीडियो सामने आया है. मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम का वीडियो सामने आया है और उस वीडियो ने स्वाति मालीवाल के झूठ को पूरे देश के सामने रख दिया है."

'स्वाति मालीवाल ने पुलिसकर्मियों को धमकाया'

दिल्ली की मंत्री ने कहा कि आज जो वीडियो सामने आया है वो स्वाति मालीवाल के आरोपों के विपरीत सच्चाई को दिखाता है. आतिशी ने कहा, "स्वाति मालीवाल उस ड्राइंग रूम में बहुत आराम से बैठी हुई हैं. वो पुलिसकर्मियों को ऊंची आवाज में डरा रही हैं, धमका रही हैं. विभव कुमार को भी वो धमका रही हैं, उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रही हैं. उनके कपड़े फटे हुए नहीं है. किसी भी प्रकार से उनके सिर पर कोई चोट नहीं दिख रही है." 

आतिशी ने ये भी कहा कि आज इस वीडियो ने ये साबित कर दिया कि स्वाति मालीवाल ने जो भी आरोप लगाए हैं वो सारे निराधार हैं. बिल्कुल झूठे हैं. उन्होंने कहा कि वेटिंग रूम में कुछ देर बैठने के बाद वो (मालीवाल) जोर जबरदस्ती करके सीएम आवास की मेन बिल्डिंग में जहां पर मुख्यमंत्री और उनका परिवार रहता है, उस बिल्डिंग के अंदर घुस गई. वहां पर उन्होंने कहा कि सीएम को अभी बुलाओ, अभी मिलना है.

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल मामले में CM केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget