एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case Video: स्वाति मालीवाल मामले में 13 मई की घटना का पहला वीडियो आया सामने, विभव कुमार को दे रही हैं गाली

Swati Maliwal Case Video: आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल मामले में 13 मई का वीडियो सामने आया है. एबीपी न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Swati Maliwal Case Video: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मामले में 13 मई की घटना का पहला वीडियो सामने आया है. इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए रहे विभव कुमार अलग खड़े हुए दिख रहे हैं. सुरक्षाकर्मी स्वाति से बात कर रहे हैं. इस दौरान स्वाति मालीवाल कह रही हैं कि सबको सबक सिखाऊंगी. नौकरी खा जाऊंगी. स्वाति मालीवाल विभव को अपशब्द भी बोलती नजर आ रही हैं. वो कह रही हैं गंजा @#-#.

स्वाति मालीवाल कह रही हैं कि पुलिस को मैंने कॉल कर दिया. ऐसे में पुलिस को आने दीजिए. एबीपी न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है.

वीडियो पर स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?

वहीं स्वाति मालीवाल ने वीडियो सामने आने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. 

उन्होंने कहा, ''अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधि बिना संदर्भ की वीडियो चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके ख़ुद को बचा लेगा. कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा. जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है. एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी.''

13 मई की है घटना

बता दें कि 13 मई को स्वाति मालीवाल सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंचीं थीं. इसी दौरान स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाए थे और पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को कॉल किया था. हालांकि उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं दी.

इसके बाद पुलिस ने स्वाति मालीवाल से संपर्क साधा और तीन दिनों बाद गुरुवार को उनका बयान दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की. अब पुलिस विभव कुमार को तलाश रही है.

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल ने तीस हजारी कोर्ट में दर्ज कराया बयान, विभव कुमार के घर पुलिस की दबिश

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
DU के हिंदू कॉलेज में टीचर्स का प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने के लिए हल्ला बोल
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को नया समन जारी, क्या है मामला? पढ़ें पूरी जानकारी
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब
दिल्ली HC में नकली पनीर पर PIL, केंद्र और FSSAI से 6 हफ्ते में मांगा जवाब

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget