एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: स्वामी चक्रपाणि महाराज ने जारी किया QR कोड, कहा- 'सभी लोग UCC को समर्थन देकर राष्ट्र को करें मजबूत'

 UCC QR Code: आजाद भारत में हिंदुओं के साथ नाइंसाफी करते हुए तत्कालीन धर्मनिरपेक्ष नेताओं ने देश को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बना दिया.

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में भोपाल की एक रैली में समान नागरिक संहिता पर खुद का विचार रखते हुए लोगों से पूछा कि- क्या आप नहीं चाहेंगे कि एक देश में सभी के लिए एक ही कानून हो. चाहेंगे न... उनके इस बयान के बाद से यूसीसी को लेकर बहस चरम पर है. इस क्रम में गुरुवार को अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने समान नागरिक संहिता के समर्थन में एक क्यूआर कोड जारी किया. साथ ही उन्होंने सभी से अपील की है कि यूसीसी का समर्थन कर देश को मजबूत करने का काम करें. 

अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा है कि यह सर्वविदित हम सबके पूर्वजों ने बलिदान देकर हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई, लेकिन एक औरत ने जिस प्रकार इस अखंड भारत में रहने से मना करते हुए न केवल अलग से मुस्लिम राष्ट्र की मांग की बल्कि उसे हासिल किया. उसी का नतीजा हुआ कि 14 अगस्त 1947 को भारत से पाकिस्तान अलग हो गया. उसके बाद जो शेष भारत बचा उसे आज हम आजाद भारत के नाम से जानते हैं. 

धर्मनिरपेक्षवादियों ने हिंदुओं से किया अन्याय

आजाद भारत में भी कहीं न कहीं हिंदुओं के साथ नाइंसाफी करते हुए भारत के तत्कालीन धर्मनिरपेक्ष नेताओं ने देश को एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बना दिया. इतना ही नहीं दूसरे वर्ग को मजहब के नाम पर विशेष छूट दे दी. कॉमन सिवि​ल कोड बनाकर हिंदुओं के साथ अन्याय किया, लेकिन सविंधान निर्माताओं ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का विकल्प दिया था. वर्तमान केंद्र सरकार आज उसी पर अमल करने की दिशा में अपना कदम आगे बढ़ा चुकी है. सरकार के इस रुख के बाद विधि आयोग सभी पक्षों से इस प्रस्ताव पर राय देने की अपील की है. 

UCC सभी को समान अधिकार देगा

स्वामी चक्रपाणि ने कहा है कि ऐसे में जरूरी हो जाता है कि सभी लोग यूसीसी का समर्थन करें. यह समर्थन राष्ट्र को सशक्त बनाएगा. हर नागरिक को समान अधिकार देगा. यह किसी को विशेष अधिकार नहीं देगा. उन्होंने कहा कि समलैंगिकता और आपस में विवाह का मैं समर्थन नहीं करता, लेकिन राष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा जो जरूरी है, वो बराबर जीने का जो अधिकार है. उसी यूसीसी का मैं समर्थन करता हूं. मैं, अपील करता है कि हिंदुस्तान के हर राष्ट्र भक्त इसका समर्थन करें. इसी कड़ी में आज क्यूआर कोड जारी किया गया है. क्यूआर कोड के जरिए सभी लोग अपना मत यूसीसी के पक्ष में व्यक्त्नि करें. ताकि देश मजबूत हो और सबको बराबर का अधिकार मिले. 

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कावड़ियों का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget