एक्सप्लोरर

Delhi : तिहाड़ में सुरक्षा का सख्त पहरा, बाहर से नहीं फेंकी जा सकेंगी वस्तुएं, जेल के खुले हिस्से में...

Tihar jail Delhi: तिहाड़ जेल की दीवार से सटे बाहरी सड़क से मोबाइल, ड्रग्स समेत अन्य प्रकार की प्रतिबंध वस्तु फेंके जाने और हत्याओं को देखते हुए तिहाड़ प्रशासन ने उठाए सख्त कदम। जेल की दीवार के खुले हिस्सों में लगा जाल।

Delhi News: राजधानी दिल्ली मे एशिया का सबसे बड़ा तिहाड़ जेल में लगातार बदमाशों का दबदबा बढ़ता दिख रहा है. जेल परिसर में आये दिन गैंगवार होना आम बात हो गई है. जेल अधिकारियों की जांच में कभी मोबाईल, कभी ड्रग्स तो कभी कभार नगदी देखने को मिल जाती है. ये सब प्रतिबंधित समान जेल के गेट से नहीं आसमान यानि जेल परिसर के खुले ग्राउंड के कारण बाहर से आती है. खुले ग्राउंड का लाभ उठाकर जेल के अंदर बंद अपराधी अपना दबदबा बनाने के लिए गुपचुप तरीके से सामान मंगवाल लेते रहे हैं, लेकिन अब वो वैसा नहीं कर पाएंगे. 

तिहाड़ प्रशासन ने जेल की दीवार से सटे बाहरी सड़क से मोबाइल, ड्रग्स, नगदी समेत कई प्रकार की प्रतिबंधित समान खुले ग्राउंड में फेंके जाने की घटनाओं और पिछले दिनों तिहाड़ में हुए हत्याओं को देखते हुए सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है. जेल रोड की तरफ से जेल की दीवार के खुले हिस्सों में जाल लगा दिए गए हैं. अब दीवार की दूसरी तरफ से फेंकी जाने वाली कोई भी वस्तु जाल में उलझ जाएगी और वो नीचे नहीं पहुंच पाएगी. जाल लगाने का काम तिहाड़ और मंडोली जेल में पूरा हो चुका है, जबकि रोहिणी जेल में यह काम चल रहा है.

5 माह में बरामद हो चुके हैं 100 से ज्यादा फोन

तिहाड़ जेल में मोबाइल फोन, ड्रग्स, नगदी समेत कई अन्य प्रकार की प्रतिबंधित समान मिलने की घटना सामने आ रही थीं. लगातार जेल अधिकारियों द्वारा पिछले वर्ष जेल में 1210 मोबाइल फोन बरामद हुए थे, जबकि इस वर्ष अब तक करीब 100 मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं. जेल प्रशासन के अनुसार मोबाइल फोन समेत अन्य समान जिसका तिहाड़ परिसर में आना प्रतिबंधित है. इसके बावजूद अपराधियों तक मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं. जांच में संकेत मिले थे कि ये सब सामान बाहर सड़क की तरफ से दीवार के अंदर फेंके जाते हैं. अब जाल लगने के बाद बाहर से कोई भी वस्तु फेंकने पर यह जाल में ही अटक जाएगा और ग्राउन्ड मे विशेष सुरक्षाकर्मियों द्वारा गस्त लगाने के दौरान उसे जब्त कर लिया जाएगा. 

तिहाड़ और मंडोली में जाल लगाने का काम पूरा

हालांकि, शुरुआत में जाल लगाने की योजना को फेल करने के लिए इस पर एसिड भी फेंके गए, जिससे जाल जल जाए. इसे देखते हुए जेल प्रशासन ने प्रापेलीन के जाल का इस्तेमाल किया है, जो एसिड प्रूफ है. तिहाड़ के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. तिहाड़ और मंडोली जेल में जाल लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि रोहिणी में यह काम चल रहा है. अभी वहां 60 से 70 प्रतिशत तक काम पूरा हुआ है. जाल लगने के बाद से जेल में बाहर से किसी भी वस्तु को नहीं फेंका ज सकेगा.

हत्या का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद बड़ी कारवाई 

4 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद 5 मई को तिहाड़ जेल के सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया. दिल्ली कारागार विभाग ने ये कार्रवाई की है. जेल अधिकारियों ने बताया कि निलंबित किए गए सात लोगों में 3 सहायक अधीक्षक और चार वार्डन शामिल हैं. वहीं, दो अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई थी. वहीं, डीजी ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के जवानों के कमांडेंट से बात की है. तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के जवान उस वक्त वहां मौजूद थे. कमांडेंट को उन जवानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में तबीयत बिगड़ने पर क्या बोले सीएम अरविंद केजरीवाल? सामने आया पहला बयान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रांस जैसा प्रोटेस्ट यहां हो जाए तो...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
'फ्रांस जैसा प्रोटेस्ट यहां हो जाए तो...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget