एक्सप्लोरर

SSC Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा, AAP बोली- 'ये बीजेपी राज में संभव'

Delhi SSC Protest: आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी से उम्मीद ना ही करें. शिक्षकों पर लाठियां बरसाना, ये तानाशाही सिर्फ बीजेपी के राज में ही संभव है.

एसएससी की परीक्षा में गड़बड़ियों की शिकायत को लेकर दिल्ली के अलग अलग राज्यों से आए छात्रों ने गुरुवार (31 जुलाई) को प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने खेदड़ दिया. वहीं अब इसको लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है.

आप नेता मनीष सिसोदिया ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा, "एसएससी की मिसमैनेजमेंट पर जवाबदेही? बीजेपी से उम्मीद ना ही करें. शिक्षकों पर लाठियाँ बरसाना, ये तानाशाही सिर्फ बीजेपी के राज में ही संभव है."

उन्होंने आगे लिखा, "लोकतंत्र का ऐसा मजाक बना दिया है कि अब सरकार जवाब देने के बजाय, हक मांगने वालों की आवाज को लाठियों से कुचलती है."

'परीक्षा के दौरान आईं दिक्कतें'

वहीं छात्रों का कहना है कि बीते 25 तारीख को जब परीक्षा हुई तब उन्हें कई तरह की दिक्कत आई और कहीं माउस नहीं काम कर रहा तो कहीं हमारा सेंटर ही बदल दिया गया. अजमेर का सेंटर अचानक से लेह कर दिया जिससे परीक्षा छूट गई." 

छात्रों ने ये भी कहा, "जिस कंपनी के माध्यम से परीक्षा कराई वो कई जगह ब्लैक लिस्टेड है लेकिन फिर भी उसी से परीक्षा करवाई जा रही." 

टीचर्स ने क्या कहा?

शिक्षक हरिश तिवारी ने बताया कि "ब्लैकलिस्टेड कंपनी को फिर से टेंडर दिया गया, जहां बुजुर्ग महिलाओं को सिक्योरिटी पर लगाया गया है. इस तरह के सेंटर पूरी तरह असुरक्षित हैं."

'भ्रष्ट हो चुका है सिस्टम'

मैथ टीचर अभिनय ने बताया, "DOPT मंत्री से मिलने गए तो शिक्षकों को गाड़ियों में भरकर CGO कॉम्प्लेक्स ले जाया गया. वहां सिर्फ एक अधिकारी से मिलवाया गया, जिसने बेहद असंवेदनशील जवाब दिया. सिस्टम भ्रष्ट हो चुका है, अब बच्चों को लेकर दोबारा प्रदर्शन करेंगे."

NSUI भी कर रही सपोर्ट

जहां एक तरफ जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या पुलिस बल तैनात रहा. प्रदर्शन कर रहे एसएससी छात्रों को जंतर मंतर से हटाने के लिए जंतर मंतर के अंदर बस भी आ गई. वहीं एसएससी के छात्रों को कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई भी सपोर्ट कर रहा है.

'छात्रों के बजाय कंपनी का साथ दे रहे मंत्री'

प्रदर्शन में एनएसयूआई  के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी भी पहुंचे और छात्रों के समर्थन में खुलकर बोले. उन्होंने कहा, "एसएससी और रेलवे के छात्र मंत्री से मिलना चाहते थे लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया. तीन राज्यों में बैन की गई कंपनी को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई, मंत्री छात्रों के बजाय कंपनी का साथ दे रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: राजौरी गार्डन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से शख्स को कुचला, आरोपी गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
दिल्ली में बदलेगा लोकल सफर का तरीका, ई-रिक्शा के विकल्प के तौर पर आएंगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget