एक्सप्लोरर

Plastic Ban In Delhi: दिल्ली में फिर बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, MCD बाजारों में लगाएगी ये खास मशीन

दिल्ली नगर निगम बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कम करने के लिए कपड़े के थैले वाली वेडिंग मशीन लगाएगी. इस थैले का दाम 10 रुपए होगा जिसे ऑफलाइन या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा.

Plastic Ban In Delhi: देश और दुनिया में प्लास्टिक यूज के खतरनाक प्रभाव को लेकर मंथन जारी है. कई देशों ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने में सफलता भी प्राप्त कर ली है. वहीं भारत की तरफ से अब सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह प्रतिबंधित करने को लेकर अनेक फैसले लिए जा रहे हैं . इसी प्रयास में दिल्ली नगर निगम की तरफ से राजधानी के बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाने के उद्देश्य से बाजारों में कपड़े के थैले वाली वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी.

इस वेडिंग मशीन से प्राप्त होने वाले कपड़े के थैले का दाम 10 रुपए निर्धारित होगा जिसको ऑफलाइन और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से वेंडिंग मशीन से प्राप्त किया जा सकता है.

दिल्ली के इन बाजारों से सबसे पहले शुरू होगी यह योजना
राजधानी दिल्ली के सबसे चर्चित मधु विहार मार्केट, कृष्णा नगर मार्केट, लक्ष्मी नगर, लाल क्वार्टर और पूर्वी दिल्ली के कुछ अन्य बाजारों से प्रथम चरण में इस वेडिंग मशीन लगाने की शुरुआत की जाएगी. आने वाले समय में दिल्ली के अन्य मार्केट में भी इस वेंडिंग मशीन लगाने की संख्या को और बढ़ाया जाएगा. बता दें कि इस कपड़े की थैली का दाम 10 रुपए निर्धारित किया गया है, इसके अलावा लोगों के सहयोग के लिए मशीन ऑपरेटर भी रखा जाएगा.

इस मुहिम में दुकानदारों का सहयोग जरूरी
देश और राजधानी में इससे पहले भी सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित किया गया था लेकिन यह प्रतिबंध ज्यादा दिनों तक लागू ना हो सका, क्योंकि लोगों के दैनिक कामकाज में इस्तेमाल होने वाली अनेक आवश्यक वस्तुओं के लिए प्लास्टिक का तत्काल कोई सही विकल्प नहीं मिल सका. दिल्ली एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि इस योजना को लेकर मार्केट एसोसिएशन और दुकानदारों से मिलकर इसे सफल बनाने के लिए अपील की जाएगी, इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने के बदले इस कपड़े वाले थैले का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Firing: भोगल बाजार में 2 बदमाशों ने की फायरिंग, चूका निशाना, 2 लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली में बड़ा सियासी फेरबदल, AAP के कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ! MCD कैंडिडेट भी शामिल
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget