एक्सप्लोरर

Gurugram Namaz Controversy: गुड़गांव में खुले में हुआ नमाज का विरोध तो गुरुद्वारे ने जगह देने की पेशकश की, हिंदू यवक ने भी दी दुकान

Gurgaon Namaz Controversy: गुरुग्राम की गुरुद्वारा सिंह सभा कमिटी ने कहा है कि अगर मुस्लिम समाज चाहे, तो वे शहर के गुरुद्वारों में आकर नमाज अदा कर सकते हैं.

Gurugram Namaz Controversy: पिछले कुछ समय से कई शहरों या जगहों पर खुले में हर शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने का लगातार विरोध हो रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में भी इस पर विवाद जारी है और कई जगहों पर खुले में नमाज पढ़ने को लेकर विरोध हो रहा है या रोक लगा दी गई है.इस बीच सिख समुदाय की ओर से भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए गुरुग्राम का सदर बाजार गुरुद्वारा नमाजियों के लिए खोल दिया गया है.

हेमकुंट फाउंडेशन से जुड़े हरतीरथ सिंह ने ट्वीट किया '' सदर बाजार गुरुद्वारा अब मुस्लिम भाइयों के लिए खोल दिया गया है. शहर में हालियों घटनाओं को देखते हुए वे यहां हर दिन नमाज पढ़ सकते हैं.''

#Gurgaon’s Sadar Bazaar Gurudwara is now open for our Muslim brothers to offer their daily namaz keeping in mind the recent events that took place in the city.

— Harteerath Singh (@HarteerathSingh) November 17, 2021

">

'मुस्लिम समाज गुरुद्वारों में आकर अदा कर सकते हैं नमाज'

दूसरी तरफ गुरुग्राम की गुरुद्वारा सिंह सभा कमिटी ने कहा है कि अगर मुस्लिम समाज चाहे, तो वे शहर के गुरुद्वारों में आकर नमाज अदा कर सकते हैं. गुरुग्राम गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रमुख शेरदिल सिद्धू ने इसे लेकर मुफ्ती सलीम को सदर बाजार का गुरुद्वारा दिखाया है. शुक्रवार को इस गुरुद्वारे में गुरुवाणी के साथ नमाज भी पढ़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर इस शुक्रवार को ऐसा कोई विरोध होता है तो मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुद्वारे में आकर नमाज पढ़ सकते हैं. इस कमिटी के अंतर्गत 5 गुरुद्वारे सदर बाजार सब्जी मंडी, सेक्टर 39, सेक्टर 46, जैकबपुरा और मॉडल टाउन आते हैं.

हिंदू युवक ने भी नमाज पढ़ने के लिए दी अपनी दुकान

इससे पहले गुरुग्राम के सेक्टर 12-A में अक्षय नाम के एक हिंदू युवक ने भी अपनी खाली दुकान नमाज के लिए दे दी है. अक्षय की मैकेनिक मार्केट में कई दुकानें हैं. इनमें से एक दुकान को उन्होंने मुस्लिम समुदाय को नमाज पढ़ने के लिए दे दिया है. वहीं, इस मामले पर गुरुग्राम के मुफ्ती सलीम ने कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं कि लोग अपनी जगह की पेशकश कर रहे हैं. बस कुछ लोग हैं जो माहौल खराब करने में लगे हैं.”

गुरुग्राम में 37 जगह नमाज की जगह को घटाकर किया गया 20

आपको बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर-12 A में शुक्रवार को खुले में नमाज को लेकर विरोध हो रही है. इसे लेकर कई हिंदू संगठनों की ओर से चेतावनी दी गई थी. जबकि दो साल पहले गुरुग्राम प्रशासन ने 37 जगह नमाज के लिए तय की थी. जिसे घटाकर अब 20 कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Air Pollution: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और केंद्र सरकार को लगाई फटकार, सुनवाई के दौरान कही ये बातें

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने की रिटायर्ड जज की नियुक्ति, SIT में भी किया बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget