एक्सप्लोरर

Delhi: क्रिकेटर शुभमन गिल के परिवार के बचाव में DCW, ट्रोलर्स पर अब होगी सख्त कार्रवाई

Shubman Gill Trolled: आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए अंतिम आईपीएल लीग मैच के बाद शुभमन गिल और उनकी बहन पर कुछ दर्शकों द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अब दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है

DCW Action Against Shubman Gill Trollers: देश का सबसे चर्चित आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट (IPL 2023) अपने खेल के साथ-साथ अन्य विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है. बीते दिनों आईपीएल 2023 संस्करण के आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेहद निर्णायक मुकाबला हुआ, जिसमें गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस मैच में शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ से जीत छीन ली. 

हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर नाराज दर्शकों और आरसीबी के समर्थकों ने न केवल क्रिकेटर शुभमन गिल पर टिप्पणियां कीं, बल्कि उनकी बहन को लेकर भी अमर्यादित बातें कहीं. इसको लेकर दिल्ली महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे ट्रोलर्स पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

शुभमन गिल के बचाव में दिल्ली महिला आयोग
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि शुभमन गिल की बहन एक टीम का सपोर्ट कर रही थीं और उस टीम के जीतने के बाद नाराज दर्शकों द्वारा उन पर अमर्यादित टिप्पणी की जाती है. इससे पहले भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बेटी को लेकर भी की गई ट्रोलिंग पर एक्शन लिया गया था. ऐसे कृत्य और हरकतों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बहुत जल्द इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की तरफ से सख्त एक्शन लिया जाएगा.

'ऐसी हरकत अब बर्दाश्त नहीं'
दिल्ली महिला आयोग ने नाराजगी जताते हुए इस मामले पर जल्द एक्शन लेने के संकेत दे दिए हैं लेकिन इससे पहले भी मैदान में टीम की हार होने के बाद नाराज दर्शकों द्वारा क्रिकेटरों के परिवार पर अमर्यादित टिप्पणी की जाती रही है. वैसे ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है क्योंकि यह केवल किसी के परिवार की सुरक्षा और आत्म सम्मान से जुड़ा हुआ विषय नहीं बल्कि खेल भावना को भी ठेस पहुंचाने वाले कृत्य होते हैं. वैसे इस मामले को लेकर शुभमन गिल और उनके परिवार की तरफ से कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: मंत्री सौरभ भारद्वाज पर भारी पड़े IAS राजशेखर, विशेष सचिव को सतर्कता विभाग में फिर किया गया बहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक ने दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
Live: सोनम वांगचुक ने अस्पताल में दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget