एक्सप्लोरर

पुरानी रंजिश में हत्या की नीयत से किया 12वीं के छात्र पर हमला, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Shahdara Crime News: सीमापुरी थाना पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने के आरोपी चंद्रभान और आदित्य को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया. हमले में चाकू का इस्तेमाल किया गया था.

Delhi Crime News: शाहदरा जिले की सीमापुरी थाने की पुलिस ने 12वीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर जान लेने की नीयत से चाकू से हमला करने के आरोपी को वारदात के 24 घंटो के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान, चंद्रभान उर्फ सन्नी (26) और आदित्य (22) के रूप में हुई है. यह दोनों दिल्ली के सीमापुरी और यूपी के साहिबाबाद इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है.

डीसीपी शाहदरा सुरेंद्र चौधरी के मुताबिक, 30 अप्रैल को पीड़ित किशोर जीटीबी एनक्लेव थाना इलाके में स्थित किराने की शॉप पर अपने भाई के साथ बैठा था. उसी दौरान एक शख्स बुर्के में उनकी शॉप पर पहुंचा और अचानक ही चाकू निकाल कर जान लेने की नीयत से किशोर के गले पर हमला कर दिया. हालांकि, दुकान में मौजूद उसके भाई के कारण उसकी जान बच गयी और हमलावर वहां से फरार हो गया. घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की शिकायत पुलिस को दी गई.

वारदात के 24 घंटों के भीतर दबोचा मुख्य आरोपी को
मामले की गंभीरता को देखते हुए, सीमापुरी थाने के एसएचओ के नेतृत्व में एसआई अचल, राहुल, एएसआई दीपक एवं अन्य की टीम का गठन कर आरोपी की पहचान कर उसकी जकड़ के लिए लगाया गया. पुलिस ने सूत्रों को सक्रिय किया जिससे उन्हें आरोपी चंद्रभान उर्फ सनी के बारे में कुछ सुराग मिले. जिस पर पुलिस ने टेक्निकल स्पोर्ट की सहायता से उसे दबोच लिया.

पुरानी रंजिश में बनाई किशोर की हत्या की योजना
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी आदित्य के साथ मिल कर पीड़ित किशोर की हत्या की योजना बनाई थी.आदित्य ने ही उसे वारदात को अंजाम देने के लिए चाकू मुहैया करवाया था. इस मामले में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर यूपी के साहिबाबाद स्थित शहीद नगर में छापेमारी कर उसे भी दबोच लिया. उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया. 

आरोपी आदित्य ने बताया कि पीड़ित से उनकी पुरानी रंजिश थी, इसलिए उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई थी. जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी सनी सीमापुरी थाने का घोषित बैड करेक्टर है और उस पर पहले से चार आपराधिक मामले चल रहे हैं, जबकि आदित्य दो अपराधों में शामिल रहा है. पुलिस आरोपियों को गिरफ़्तार कर अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Lok Sabha Election: कांग्रेस के साथ चुनाव प्रचार में समन्वय के लिए AAP ने बनाई टीम, ये नेता शामिल

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget