एक्सप्लोरर

Seelampur Murder: 'हिंदू पलायन कर रहा है', सीलमपुर में युवक की हत्या के बाद तनाव, PM मोदी-CM योगी से मांगी मदद

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय लड़के की हत्या के बाद से तनाव है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं. पुलिस ने लोगों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है.

Seelampur Murder News Today: उत्तर-पूर्व दिल्ली के सीलमपुर में एक नाबालिक लड़के की चाकू से गोदकर हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं. दूसरी तरफ नाराज परिजनों और और स्थानीय लोगों का देर रात से विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन में शामिल लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम रेखा गुप्ता ने मदद की गुहार लगाई है.   

सीलमपुर में विरोध प्रदर्शन के बीच अब हिंदुओं के पलायन के भी पोस्टर लग लगा दिए गए हैं. प्रोटेस्ट में शामिल लोग हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने अपने घर के बाहर हाथ से लिखे पर्चे पूरे मोहल्ले में चिपका दिए हैं. पर्चे पर लिखा है कि इलाके से इलाके से हिंदू समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं. 

सीलमपुर हत्याकांड में अब तक क्या हुआ? 

दरअसल, उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से गुरुवार देर शाम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है. नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था.

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस  मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल में भर्ती कराया. कुणाल को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बाद गहन जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर भेजा. सीलमपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें तैनात की हैं.

पुलिस ​अधिकारियों के मुताबिक इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है कि जांच प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है. पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. संभावित गवाहों से पूछताछ कर रही है. 

इस बीच न्यू सीलमपुर के लोगों ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों से तत्काल एवं सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है. बता दें कि हाल की आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में अपने सामान्य गश्ती प्रयासों को तेज कर दिया है. 

पलायन पर सवाल, CM ने अभी तक नहीं दिए जवाब

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सीलमपुर से हिंदुओं के पलायन पर सवाल पूछा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है. फिलहाल, सीलमपुर में मेन रोड पूरी तरह से जाम है. प्रदर्शन में शमिल लोगों की मांग है कि सीएम रेखा गुप्ता उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दें. वह कुणाल को न्याय दिलाएं. 

जाम खुलवाने का प्रयास जारी
 
एडिशनल डीसीपी संदीप लामा स्थिति में काबू करने के लिए लोगों को सड़क से हटाने के प्रयास में जुटे हैं. वह लोगों को सड़क से धक्का देकर हटा रहे हैं. उनके प्रयास से अभी आधा रोड खुला है. आधे पर ट्रैफिक जाम है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget