एक्सप्लोरर

Dengue In Delhi: सावधान! दिल्ली में डेंगू से इस साल की दूसरी मौत, अभी तक 650 से ज्यादा मामले आए सामने

Dengue News: दिल्ली में डेंगू से दूसरे मरीज की सफदरजंग अस्पताल मौत हुई है. दिल्ली में पिछले साल डेंगू (Dengue) के 9,266 मामले सामने आए थे. इन मामलों में 19 मौतें दर्ज की गई थीं. 

Dengue Delhi 2024: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर डेंगू सबको डराने लगा लगा है. इस मानसून में मच्छर जनित बीमारी के मामलों में तेजी से इजाफे के संकेत मिलने लगे हैं. सोमवार (15 सितंबर) को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एक डेंगू से मरीज की मौत की दूसरी घटना सामने आई. इससे पहले रविवार (14 सितंबर) को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में डेंगू से पहली मौत दर्ज की गई थी.

लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले सप्ताह अस्पताल में डेंगू के कारण 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर निवासी शख्स को 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एलएनजेपी अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार आठ सितंबर को डेंगू से पीड़ित शख्स को मृत घोषित कर दिया गया था, जिसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को की गई. 

2023 में 9266 मामले आए थे सामने 
 
दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार साल 2024 में राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 650 से अधिक मामले अब तक सामने आए हैं. वर्ष 2023 में दिल्ली में डेंगू के 9,266 मामले सामने आए थे और 19 मौतें दर्ज की गई थीं. पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले नगर निगम ने डेंगू के मामलों और मौतों पर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था.

 डेंगू के लक्षण

बता दें कि डेंगू का सबसे महत्वपूर्ण लक्षण तेज बुखार होता है, जो दो दिनों से अधिक समय तक रहता है. अधिकांश मामलों में बुखार 104 डिग्री फारेनहाइट के बाद ही कम होता है. अगर इस तरह का तेज बुखार होता है, तो संभवतः डेंगू इसका कारण हो सकता है. 

इसके अलावा, आपकी त्वचा पर खुजली वाले लाल धब्बे भी इसके संकेतक होते हैं, जो पूरे शरीर में फैल सकते हैं. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गंभीर सिरदर्द, उल्टी और जी मिचलाना, मसूड़ों और नाक से खून आना भी इसके लक्षणों में शामिल हैं. डेंगू बुखार से पीड़ित अधिकांश रोगियों को लगातार जी मिचलाना और उल्टी होती है. लंबे समय तक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा का डेंगू का संकेत हो सकता है. 

दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों पर की गलत हरकत तो खैर नहीं! अब सादी वर्दी में तैनात होंगे पुलिसकर्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget