एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार के मोबाइल खरीदने के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'अपना काम तुरंत, जनता के लिए कमेटी'

Saurabh Bhardwaj News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसे बीजेपी सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए कमेटी बना दी, वैसे ही मंत्रियों के फोन के लिए भी बना देती.

दिल्ली की बीजेपी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने के किए गए फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार दिल्लीवालों की चिंता छोड़ अपने मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने जा रही है. बीजेपी को अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए 1.50 और 1.25 लाख रुपए का फोन और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालने में जरा भी देर नहीं लगी, लेकिन महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए कमेटी बना दी.

दिल्लीवाले बीजेपी के सारे कारनामे देख रहे- सौरभ भारद्वाज

पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार को मंत्रियों के फोन के लिए भी कमेटी बनानी चाहिए थी. निजी स्कूलों में फ्रीस वृद्धि, जल भराव, ट्रैफिक जाम, गरीबों के मकान तोड़ने से परेशान दिल्लीवाले बीजेपी के सारे कारनामे देख रहे हैं.

महिलाओं के 2500 रुपए का कोई अता-पता नहीं- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की लाखों महिलाओं को बीजेपी ने वादा किया था कि 8 मार्च 2025 से पहले उनके खातों में हर महीने 2500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे. वह पैसा तो आया नहीं, उल्टा उसके लिए एक कमेटी बना दी गई. वह कमेटी बस मीटिंग-मीटिंग खेल रही है और अभी तक पैसे का कोई अता-पता नहीं है. 

'अपना काम तुरंत, लेकिन जनता के लिए काम कमेटी-कमेटी'

आप नेता ने कहा कि जब खुद के लिए 1.5 लाख रुपए का फोन लेना हो और अनलिमिटेड बिल का ऑर्डर निकालना हो, तो वह तुरंत पास हो गया. इसके लिए भी बीजेपी एक कमेटी बना लेती. वह कमेटी जाकर ढूंढती कि कौन सा मोबाइल कितने का आता है, कौन सा मुख्यमंत्री के लिए ठीक रहेगा, कितना बिल आना चाहिए और सरकार को कितना बिल देना चाहिए. वहां कमेटियां क्यों नहीं बनाई जातीं हैं? अपना काम तुरंत, लेकिन जनता के लिए काम कमेटी-कमेटी. यह जो बीजेपी कर रही है, दिल्ली के लोग इसे देख रहे हैं.

एक्स पोस्ट में भी साधा निशाना

पूर्व मंत्री ने एक्स पर कहा कि दिल्ली बीजेपी की मुख्यमंत्री और मंत्रियों को बधाई. सीएम और मंत्री 1.5/1.25 लाख का फ़ोन और अनलिमिटेड बिल की योजना पास हुई है, विकास होना चाहिए, किसी का तो हो रहा है. 2500 रुपए नहीं भी दिए तो क्या, प्राइवेट स्कूल फ़ीस बढ़ी तो क्या, दिल्ली में खूब जल भराव हुआ तो क्या, बारिश में घंटों ट्रैफिक जाम तो क्या, हज़ारों विधवाओं की पेंशन काटी तो क्या, गरीब का मकान टूटा तो क्या? महिलाओं को 2500 देने पर कमिटी बना दी, 8 मार्च निकल गई,  कमिटी कमेटी खेल रहे हैं. किसी एक महिला को 2500 नहीं दिए. अपने फ़ोन के लिए भी कोई कमेटी बना देते, वर्षों तक चर्चा करते कि कितने का फ़ोन होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget