एक्सप्लोरर

Saurabh Bhardwaj का केंद्र पर हमला, कहा- 'बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर, रामलीला के लिए नहीं दी जगह'

Ram Mandir Inauguration: सौरभ भारद्वाज का कहना है कि हमने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में भव्य रामलीला मंचन की इजाजत मांगी थी और किराया भी दे रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी.

Delhi News: सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को देखते हुए शनिवार यानी 20 से 22 जनवरी तक भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है. आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक होने जा रही विशेष रामलीला सभी के लिए निःशुल्क है. श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा शाम चार से 7 बजे तक तीन घंटे रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा. सरकार ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इस भव्य रामलीला मंचन का आनंद उठाएं. 

दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पहले हमने प्रगति मैदान स्थित विशाल ऑडिटोरियम भारत मंडपम में भव्य रामलीला मंचन की अनुमति मांगी थी और किराया भी दे रहे थे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी. यह बेहद दुखद है. खुद को प्रभु श्रीराम का हितैशी बताने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है. भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली के लोग भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला का आनंद ले सकें. भाजपा के इस घिनौने कृत्य में उसकी तुच्छ राजनीति साफ नजर आ रही है.

BJP के रवैये को बताया दुखद

सौरभ भारद्वाज ने इस बाबत एक बयान जारी कर कहा कि यह बड़ा ही दुखद है कि खुद को श्रीराम का हितैषी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी का चरित्र पर्दे के सामने कुछ और है तथा पर्दे के पीछे कुछ और है. दिल्ली सरकार की यह कोशिश थी कि दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोग इस भव्य रामलीला का आनंद ले सकें. इस बाबत दिल्ली सरकार ने प्रगति मैदान स्थित एक बड़े ऑडिटोरियम भारत मंडपम की बुकिंग करने के लिए आवेदन पत्र दिया था, लेकिन भाजपा शासित केंद्र सरकार के आईटीपीओ विभाग ने दिल्ली सरकार को कई दिनों तक गुमराह करने के बाद उसे बड़े ऑडिटोरियम में भव्य रामलीला का मंचन करने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि दिल्ली के लोग भगवान श्रीराम की भव्य रामलीला का आनंद ले सकें.

अब यहां होगा रामलीला का मंचन

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भाजपा के इस रवैये को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इस तरह के आचरण से तुच्छ राजनीति की बू आती है. उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सभी के भगवान हैं. राम हमारे भी हैं, उनके भी हैं, पूरी सृष्टि के भगवान हैं और भगवान श्रीराम के कार्यक्रम के लिए अपनी तुच्छ राजनीति के चलते जगह की अनुमति न देना बेहद ही शर्मनाक है. मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की इस शर्मनाक करतूत के बावजूद भी दिल्ली सरकार हर हाल में भगवान श्रीराम की इस भव्य रामलीला का मंचन अवश्य कराएगी. 

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा किए जाने वाले इस भव्य रामलीला के मंचन के लिए आईटीओ चौराहे के नजदीक पुलिस हेड क्वार्टर के पिछले हिस्से की तरफ स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में आयोजन का प्रबंध किया है. उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 20, 21 और 22 जनवरी को आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत श्रीराम भारतीय कला केंद्र के कलाकारों द्वारा दोपहर 4 बजे से शाम 7 बजे तक 3 घंटे की एक लाइव रामलीला का प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिल्ली सरकार की ओर से निःशुल्क प्रस्तुत किया जा रहा है. कोई भी व्यक्ति बिना कोई शुल्क दिए प्यारेलाल ऑडिटोरियम में आकर इस भव्य रामलीला के मंचन का आनंद ले सकता है.

Delhi Babar Road News: हिंदू सेना ने बाबर रोड पर चिपकाए अयोध्या मार्ग के पोस्टर, चंद मिनटों बाद हटा दिए स्टीकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget