एक्सप्लोरर

Saurabh Bharadwaj ED Raid: सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर संजय सिंह का बड़ा दावा, 'BJP की नीति है AAP के...'

Sanjay Singh On Saurabh Bharadwaj ED Raid: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की. संजय सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए बीजेपी पर हमला बोला.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार (26 अगस्त) सुबह आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत दिल्ली NCR में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. राज्यसभा सांसद और AAP नेता संजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो मामला बनाया गया है, वो पूरी तरह से निराधार झूठा और बे बुनियाद है.  

AAP नेताओं को निशाना बना रही BJP- संजय सिंह

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "जिस अवधि का यह मामला है, उस दौरान सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे. कल से पूरे देश में पीएम मोदी की डिग्री को लेकर चर्चा हो रही है, इसलिए ध्यान भटकाने के लिए यह रेड की गई है.”

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की नीति बन चुकी है कि AAP नेताओं को झूठे मामलों में फंसाकर जेल में डाला जाए.

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का भी जिक्र

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी हमारे नेताओं को फंसाने की कोशिश की. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “सत्येंद्र जैन को तीन साल तक जेल में रखा गया, लेकिन अंत में सीबीआई और ईडी को कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट देनी पड़ी. इससे साफ है कि AAP नेताओं के खिलाफ सभी केस झूठे हैं.”

पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है. फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

जानकारी के अनुसार, एजेंसी यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत कर रही है. यह मामला पिछली AAP सरकार के दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ा बताया जा रहा है.

ईडी की टीम ने आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में दबिश दी. सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा दर्ज एक पुराने केस से जुड़ी है, जिसमें आरोप है कि अस्पतालों के निर्माण में घोटाला हुआ. ईडी के अनुसार, इस मामले में संदिग्ध लेन-देन और कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget