एक्सप्लोरर

कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर संजय सिंह का तंज? कहा- 'BJP में शामिल होने वाले एकदम...'

Kailash Gahlot Resigns: दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने वालों को मोदी 'वॉशिंग पाउडर' साफ कर देता है.

Sanjay Singh on Kailash Gahlot: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बवाल मचा दिया है. उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. एक ओर चुनाव से पहले उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लग रहे हैं तो वहीं, आप सांसद संजय सिंह की भी बड़ी प्रतिक्रिया आई है. 

संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बिना किसी का नाम लिए बिना बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "जो-जो बीजेपी के साथ आ जाते हैं, वो लोग एकदम साफ जो जाते हैं. मोदी वॉशिंग पाउडर."

संजय सिंह की यह प्रतिक्रिया तब आई, जब आप सूत्रों की तरफ से यह कहा गया कि कैलाश गहलोत ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के निशाने पर थे. उनके ऊपर ईडी और आईटी की कई रेड हो चुकी हैं. ऐसे में आप नेताओं का दावा है कि इसी वजह से कैलाश गहलोत ने पार्टी छोड़ी और अब वह बीजेपी में जा सकते हैं. 

‘BJP की घिनौनी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा’
AAP सांसद ने कहा, "कैलाश गहलोत का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी की घिनौनी राजनीति और षड्यंत्र का हिस्सा है. बीजेपी और मोदी सरकार ने उनके (कैलाश गहलोत) पर ईडी के छापे मारवाए, उनको ईडी के दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया उनके घर पर इनकम टैक्स ने कई बार छापे मारे."

संजय सिंह ने आगे कहा, "इसी बीजेपी ने उनके ऊपर एक सौ बारह करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया. उनके ऊपर दवाब बनाया गया जिसकी वजह से कैलाश गहलोत ने ऐसा फैसला लिया है. सजंय सिंह ने कहा कि उनके पास बीजेपी में जाने के अलावा कोई रास्ता बचा नहीं था. पांच साल तक वो सरकार का हिस्सा रहे और भारतीय जनता पार्टी उनसे जो कहलवाना चाह रही है वो उनसे बुलवा रही है."

यह भी पढ़ें: आप से इस्तीफा देते ही कैलाश गहलोत ने बदल दी X की प्रोफाइल फोटो, किया यह बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget