एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर संजय सिंह का बड़ा दावा, '6 महीने उन्हें...'

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि आज MHA के अधिकारी भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं.

Arvind Kejriwal Latest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी सरकार अवैध रूप से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि अब एक बड़ा खुलासा हुआ है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत थी. बिना गृह मंत्रालय की मंजूरी के गिरफ्तारी की गई.

संजय सिंह ने कहा, "अब अरविंद केजरीवाल के वो दिन कौन लौटाएगा जो उन्होंने गिरफ्तारी के दौरान जेल में बिताया है. आज MHA के अधिकारी भी गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं. हमें अदालत में जो कार्यवाही करनी है वो करेंगे, लेकिन 6 महीने उन्हें अवैध रूप से जेल में रखा गया. केजरीवाल की गिरफ्तारी सरकार गिराने के लिए की गई थी."

'आप' ने केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के दावों को खारिज किया 

इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत 'आप' के नेताओं ने शनिवार को उन दावों को खारिज कर दिया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इस मुद्दे पर उपराज्यपाल (एलजी) कार्यालय से तत्काल कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने बताया कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी अभी तक नहीं मिली है.

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (जो आबकारी नीति मामले में भी आरोपी हैं) ने एक बयान में कहा, 'ईडी को (केजरीवाल के खिलाफ) मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने की खबरें झूठी हैं. अगर उपराज्यपाल ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी, तो ईडी उसकी प्रति क्यों नहीं दिखा रही है.' मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि उपराज्यपाल की ओर से मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की खबरें केवल 'लोगों को गुमराह करने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने' के लिए फैलाई जा रही हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget