एक्सप्लोरर

Exclusive: 'प्रधानमंत्री का आवास खुलवाइए', CM आवास खाली कराने पर बोले AAP सांसद संजय सिंह

Sanjay Singh Exclusive: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का काम देश में झूठ फैलाना और नौटंकी करनी है. वो पार्टी जिसके प्रधानमंत्री हजारों करोड़ के जहाज से चलते हैं.

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर सियासी घमासान मचा है. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने कई स्तर पर झूठ बोला है. इसका खुलासा होना चाहिए. पहले बीजेपी वालों ने क्या चिल्ला चिल्लाकर कहा? वो कहने लगे अरविंद केजरीवाल साहब ने बंगला खाली ही नहीं किया. चाबी लेकर चले गए. इन लोगों ने दुनिया भर का हंगामा किया.

एबीपी न्यूज़ के 'सीधा सवाल' शो के दौरान आप सांसद संजय सिंह जीएडी का 4 तारीख का पत्र भी दिखाया. उन्होंने कहा, ''अरविंद केजरीवाल जी ने बंगला खाली कर दिया और अब मुख्यमंत्री आतिशी हैं. क्या सीएम आतिशी ने कॉलर पकड़कर पीडब्ल्यूडी वालों से जबरदस्ती चाबी छीन लिया. क्या कहना चाहते हैं बीजेपी के लोग. PWD के अधिकारियों ने उनको चाबी दिया. चाबी देने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में अपना सामान रखा." 

क्या चाबी जबरदस्ती छीन लिया गया- संजय सिंह

उनसे जब पूछा गया कि बीजेपी कह रही है कि PWD को तो चाबी सौंपी ही नहीं गई थी. इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''क्या चाबी जबरदस्ती छीन लिया गया? क्या CM आतिशी ने जबरदस्ती छीन लिया चाबी? उन्होंने आगे कहा, ''मुख्यमंत्री का आवास मुख्यमंत्री को मिल गया. इसके बाद इन्होंने नया ड्रामा शुरु किया. इन्हें लगा कि ड्राम तो कुछ हुआ ही नहीं. बीजेपी का काम बगैर ड्रामे के कैसे चलेगा." 

बीजेपी का काम देश में झूठ फैलाना- संजय सिंह

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "बीजेपी का काम देश में झूठ फैलाना और नौटंकी करनी है. वो पार्टी जिसके प्रधानमंत्री हजारों करोड़ के जहाज से चलते हैं. लाखों का चश्मा, पेन इस्तेमाल करते हैं. तीन-चार बार दिनभर में कपड़ा बदलते हैं. लाखों का सूट पहनते हैं. मैं तो कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री का आवास खुलवाइए. LG जिसे हमारी खोपड़ी पर पीएम मोदी ने बैठा दिया है. जब उन्होंने अपने राजनिवास में अपना सामान रखा और जाकर वहां रहे तो उनसे भी सवाल किया जाना चाहिए था. कोई कागज उन्होंने दिखाया क्या?" 

उन्होंने कहा, ''ये प्रक्रिया सत्येंद्र जैन के मामले में की गई थी क्या. हमारे मंत्री बदले उनको ये घर मिल गया. यही प्रक्रिया सीएम आतिशी के साथ की गई. उनको PWD वालों ने चाबी दिया, तब उन्होंने सामान रखा. नवरात्रि में जब दुर्गा मां की लोग पूजा कर रहे हैं, आपने ने एक महिला मुख्यमंत्री का सामान फेंकवा दिया. घर से बाहर निकलवा दिया." 

बीजेपी दादागिरी से देश को चलाना चाहती- संजय सिंह

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी दादागिरी से देश को चलाना चाहती है. बीजेपी के नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास कोई काम नहीं है. दिन रात और सुबह शाम उनको सिर्फ एक काम करना है कि अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की राजनीति को खत्म करो. उनके नेताओं को पकड़कर जेल में डालो. इनके खिलाफ दुष्प्रचार करो. झूठी खबरें फैलाओ.'' बता दें कि PWD ने मुख्यमंत्री का बंगला सील कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 'जरुरत पड़ी तो सड़क पर बैठकर सरकार चला लेंगे, बंगला BJP को मुबारक', CM आतिशी का हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान
जंतर-मंतर पर हिंसा करने पहुंचे थे 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग, FRS से हुई पहचान
CJP मार्च हिंसा में 130 पुलिसकर्मी-65 प्रदर्शनकारी घायल! 15 FIR; FRS कैमरों से 2500 की पहचान
CJP मार्च हिंसा में 130 पुलिसकर्मी-65 प्रदर्शनकारी घायल! 15 FIR; FRS कैमरों से 2500 की पहचान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget