एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder: केस में फंसाने की धमकी के बाद बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आखिर निक्की के किस बात से डर गया था साहिल?

Nikita Yadav Murder Case: साहिल गहलोत की मानें तो निक्की शादी की खबर मिलते ही बौखला गई. वो आपे से बाहर हो गई थी और गुस्से में उसे बर्बाद करने की धमकी देने लगी. 

Nikki Murder: देश की राजधानी दिल्ली की बहुचर्चित निक्की यादव हत्याकांड में हर रोज नया खुलासा हो रहा है. दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी साहिल गहलोत ने अब एक नया खुलासा किया है. आरोपी ने बताया है कि निक्की द्वारा आरोपी यानी साहिल की दूसरी शादी करने पर उसे एक केश में फसाने की धमकी दी थी. उसकी ओर से धमकी मिलने के बाद एक योजना के तहत अपने गले में पड़े प्यार को बड़ी बेरहमी से गले मे तार लपेटकर तबतक खिंचता रहा, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई.

निक्की कह हत्या के बाद बड़े ही इत्मीनान के साथ शव को सीट बेल्ट से बांध बेखौफ सड़क पर गाड़ी लेकर घूमता रहा. साहिल की माने तो वो शव लेकर भले ही दिल्ली सड़कों पर घूमता रहा, पर किसी को उस पर शक नहीं हुआ. दरअसल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी साहिल गहलोत की 5 दिन की रिमांड मिलने के बाद से उससे लगातार एक-एक पल का हिसाब ले रही है. कब, कहा और किस जगह गया था. साहिल की सूचना के आधार पर पुलिस पूरी लिस्ट तैयार कर हर उस जगह जा रही है जहां साहिल और निक्की एक साथ पहुंचे थे. पुलिस इस बता का पता लगाने में भी जुटी है कि किस जगह पर, क्या किया और क्या-क्या बातें दोनों के बीच हुई. हर बात को जानने में पुलिस लगी हुई है. 

ऐसे की निक्की की हत्या 

आरोपी साहिल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि निक्की शादी की खबर मिलते ही बौखला गई. वो आपे से बाहर हो गई थी. गुस्से में बार-बार उसे बर्बाद करने की धमकी देते हुए एक केश में फसाने की धमकी दी थी. जिसके बाद आरोपी साहिल डर गया और उसने बड़ी ही निडरता के साथ प्लान बनाकर अपने जान से ज्यादा चाहने वाली लड़की के गले मे मोबाइल का चार्जिंग केबल लपेट तड़पा तड़पाकर गला घोंटता रहा. निक्की को तब तक तड़पाता रहा, जब​तक उसकी मौत नहीं हो गई.साहिल ने पुलिस बताया कि निक्की यानी निकिता यादव की हत्या करने के बाद मृत गर्लफ्रेंड को कार की अगली शीट पर बेल्ट लगाकर इस तरह बिठाया की आम लोग तो दूर, सड़क पर लगे पिकेट पर खड़े पुलिसकर्मियों को भी जरा सा शक नहीं हुआ. वह राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 38 किलोमीटर दूर अपने घर गांव मितराऊं बड़े ही इत्मीनान से पहुंचा. वहां बंद पड़े ढाबे के फ्रीज में निक्की की शव को छिपा शादी करने चला गया. यहां पर अहम सवाल यह है कि आरोपी साहिल ने इतने बेखौफ होकर कैसे वारदात को अंजाम दिया? 

निक्की की हत्या से ज़ुड़ी इन सवालों का जबाब तलाशने में जुटी पुलिस 

  • क्या साहिल निक्की के साथ सच में घूमने के लिए जा रहा था?
  • क्या निक्की की हत्या करने और उसके शव को फ्रीज में रखने तक की घटना में किसी की मदद ली?
  • हत्या के बाद साहिल अपने 3 दोस्तों के साथ लगातार संपर्क में था. क्या कहीं न कहीं उसके दोस्त भी इस वारदात में शामिल हैं या उन्हें वारदात के बाद इसकी जानकारी मिली? 

यह भी पढ़ें:  Delhi: अब MCD के निशाने पर राजधानी में संचालित अवैध डेयरियां! March में हो सकती है बड़ी कार्रवाई

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget