एक्सप्लोरर

राघव चड्ढा के बयान पर AAP नेताओं का पलटवार, अब आतिशी बोलीं, 'आज देश में हर व्यक्ति...'

Raghav Chadha News: आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें खामोश कराया गया है लेकिन वो हारे नहीं हैं. उनके इस बयान के बाद पार्टी के नेता उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को कहा कि 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं.' दरअसल, आप ने राज्यसभा उपनेता के पद से राघव चड्ढा को हटा दिया. इसके बाद उनकी ये प्रतिक्रिया सामने आई. अब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने चड्ढा पर निशाना साधा है. दिल्ली की पूर्व सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा कि आप बीजेपी से इतने डरे हुए क्यों हैं?

'आप बीजेपी से इतने डरे हुए क्यों हैं?'

आतिशी ने कहा, "आज मैं राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से कुछ सवाल पूछना चाहती हूं. राघव, आप बीजेपी से इतने डरे हुए क्यों हैं? आप बीजेपी से सवाल पूछने से क्यों डरते हैं? आप मोदी से सवाल पूछने से क्यों डरते हैं?"

राज्यसभा में AAP के डिप्टी लीडर बनने पर अशोक मित्तल बोले- 'सबसे पहले मुझे राघव चड्ढा ने दी बधाई'

उन्होंने आगे कहा, "आज हमारा देश एक बहुत बड़े संकट से गुजर रहा है. आज हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है. आज हमारे देश का संविधान खतरे में है. आज हमारी आंखों के सामने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल का चुनाव छीना जा रहा है. लेकिन आप इस पर सवाल नहीं उठा रहे हैं. आप इस पर बोलने से डर रहे हैं." 

'महाभियोग प्रस्ताव पर साइन करने के मना किया'

आतिशी ने आरोप लगाया, "हम सभी ने देखा कि दिल्ली में वोटों की गिनती गलत तरीके से की गई. बीजेपी के अधिकारियों ने गलत वोट बनाकर चुनाव चुरा लिया. और आज यही पश्चिम बंगाल में हो रहा है. आज चुनाव आयोग का दुरुपयोग किया जा रहा है. लेकिन जब तृणमूल कांग्रेस और पूरा विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाते हैं, तब आप उस पर हस्ताक्षर करने से मना कर देते हैं."

आम आदमी पार्टी की नेता ने महंगाई और एलपी गैस सिलेंडर के मुद्दे पर कहा, 'आज इस देश में, आम आदमी के सामने सबसे बड़ा संकट एलपी गैस सिलेंडर का है. आप एक बड़े आदमी हैं, आप राज्यसभा के सदस्य हैं. हो सकता है आपको कोई समस्या न हो. लेकिन एक आम परिवार, एक छोटा घर या कॉलोनी में रहने वाला परिवार, अपने बच्चों के लिए खाना बनाने में दिक्कत झेल रहा है."

राघव चड्ढा के वीडियो पर अब संजय सिंह का पलटवार, बोले- 'बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है...'

'गैस सिलेंडर के मुद्दे पर बोलने से चुप रहे'

आतिशी ने कहा, "क्या आप सोच सकते हैं कि लोग काम पर जाएं या लाइन में खड़े होकर गैस सिलेंडर लें ताकि अगले दिन अपने बच्चों के लिए खाना बना सकें? जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में एलपी सिलेंडर का मुद्दा उठाया, जब सांसदों ने इस मुद्दे को उठाया, और जब आपको इस पर बोलने के लिए कहा गया, तब आप चुप रहे. आज इस देश में हर व्यक्ति को यह तय करना होगा कि वह मोदी के साथ है या संविधान और लोकतंत्र के साथ."

'क्या आप डर के कारण लंदन चले गए थे?'

आतिशी ने ये भी कहा, 'मुझे याद है जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था, हम सब सड़कों पर लड़ रहे थे. पुलिस हमें पीट रही थी, घसीट रही थी और हमें ले जा रही थी. हमें दिल्ली के अलग-अलग थानों में रखा गया-नरेला, बवाना. हम हर दिन सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे. जब आप लंदन में थे, आपने कहा था कि आप अपनी आंखों के ऑपरेशन के लिए गए हैं. मीडिया ने हमसे कई सवाल पूछे. हमने बार-बार कहा कि नहीं, राघव चड्ढा डरे हुए नहीं हैं. लेकिन आज मैं भी सोच रही हूं-जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, तब क्या आप बीजेपी से डरे हुए थे? क्या आप डर के कारण लंदन चले गए थे?"

राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है आप जेल जाने से डरते हों. लेकिन हम अरविंद केजरीवाल के सिपाही हैं. हम न बीजेपी से डरते हैं, न मोदी से, न उनकी एजेंसियों से, न ही जेल जाने से. इसीलिए हम इस देश के आम आदमी की आवाज उठाते आए हैं और उठाते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
कोर्ट ने उमर खालिद को दी राहत, परिवार से हफ्ते में दो बार कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात
कोर्ट ने उमर खालिद को दी राहत, परिवार से हफ्ते में दो बार कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget