एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Murder: पंजाब यूथ कांग्रेस का आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई कार्यकर्ता

Sidhu Moose Wala Murder Case: कांग्रेस पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या से पूरे राज्य में ‘भयावह’ माहौल है. 

Sidhu Moose Wala Murder Case: पंजाब में विपक्ष ने सोमवार को राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में ‘भयावह’ हालात हैं. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में पंजाब युवा कांग्रेस ने भी सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश पर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. पंजाब सरकार की तरफ से सुरक्षा घेरे में कटौती किए जाने के एक दिन बाद मानसा जिले में रविवार को प्रदेश के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता मूसेवाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. 

मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या से लामबंद हुआ विपक्ष

इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि मूसेवाला की दिन दहाड़े हत्या के बाद पूरे राज्य में ‘भयावह’ माहौल है. उन्होंने एक बयान में कहा, “कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है क्योंकि इस सरकार ने लोगों को अपराधियों और गैंगस्टरों की दया पर छोड़ दिया है, जो अपनी मर्जी से लोगों की हत्या कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि यह सरकार, विशेष रूप से पुलिस की “पूर्ण विफलता” है, क्योंकि उनके पास एक प्रमुख व्यक्ति की हत्या के बारे में कोई सुराग नहीं है. 

Sidhu Moose Wala murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में देहरादून से 6 संदिग्ध दबोचे गए, मोबाइल लोकेशन से पहुंची पुलिस ने बिछा रखा था जाल

'आप' की सरकार को बर्खास्त करने की उठी मांग

मानसा में मारे गए गायक के परिजनों से मुलाकात के बाद वडिंग ने कहा कि जिस तरह से अलग-अलग तरफ से कई लोगों ने गोलीबारी कर हत्या को अंजाम दिया है, इसकी पहले से योजना बनाई गई होगी. उन्होंने पूछा, “पंजाब पुलिस क्या कर रही थी.” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग दोहराते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने भी भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और कहा, “यह आप सरकार के खुफिया और सुरक्षा नेटवर्क का पूरी तरह से पतन है जो सार्वजनिक हस्तियों से जुड़ी दो दर्जन से अधिक हत्या की घटनाओं में परिलक्षित हुआ है.”

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आम आदमी पार्टी (आप) नीत राज्य सरकार को बर्खास्त करने और मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपने की मांग की. शिअद प्रमुख ने कई लोगों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश में कथित चूक की उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ गोपनीय सूचना सार्वजनिक करने के लिए मामला दर्ज करने की भी मांग की.

Rajya Sabha Election: राज्यसभा में और मजबूत होगी AAP, पंजाब से दोनों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुने जाना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बेमौसम बारिश का असर, गर्मी से राहत, किसानों की फसल को भारी नुकसान
दिल्ली-NCR में बेमौसम बारिश का असर, गर्मी से राहत, किसानों की फसल को भारी नुकसान
Delhi News: पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत की खारिज
पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत की खारिज
उत्तम नगर में पुलिस का कड़ा पहरा, ईद से पहले फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
उत्तम नगर में पुलिस का कड़ा पहरा, ईद से पहले फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
'1 साल से खाली पद, कब होगी नियुक्ति', अल्पसंख्यक आयोग की नियुक्तियों पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार
'1 साल से खाली पद, कब होगी नियुक्ति', अल्पसंख्यक आयोग की नियुक्तियों पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget